फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry on OTT: खत्म हुआ इंतजार! ओटीटी पर रिलीज हुआ 'रॉकेट्री' का हिंदी संस्करण, जानिए कहां कर सकेंगे स्ट्रीम

Fri, 29 Jul 2022 09:53 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 29 Jul 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
Rocketry the Nambi Effect Hindi ott release: R madhavan film on voot select Amazon prime Box Office Report
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म, ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई थी। लेकिन वर्ड-ऑफ-माउथ और सकारात्मक समीक्षा मिलने की वजह से फिल्म अंततः बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में कामयाब रही। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 42.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब रिलीज के तकरीबन एक महीने बाद आर माधवन अभिनीत फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

Rocketry the Nambi Effect Hindi ott release: R madhavan film on voot select Amazon prime Box Office Report
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के हिंदी संस्करण का डिजिटल प्रीमियर हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर माधवन द्वारा निर्मित, निर्देशित, लिखित और अभिनीत फिल्म के हिंदी संस्करण को भी तमिल, तेलुगू और मलयालम संस्करण की तरह ही अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किए जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन आखिरी मूवमेंट पर वूट सेलेक्ट ने बाजी मार ली और प्रसिद्ध भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक के हिंदी संस्करण को स्ट्रीम करने का अधिकार प्राप्त कर लिया है। यानी अब दर्शक अमेजन प्राइम पर तमिल, तेलुगू और मलयालम वर्जन देख सकते हैं। वहीं हिंदी संस्करण देखने के लिए वूट सेलेक्ट पर जा सकते हैं। 

Rocketry the Nambi Effect Hindi ott release: R madhavan film on voot select Amazon prime Box Office Report
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 रॉकेट्री: द नंबी नारायणन के हिंदी वर्जन के ओटीटी पर रिलीज होने की जानकारी देते हुए आर माधवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। अभिनेता लिखते हैं, अब इंतजार खत्म हुआ! देखिए 2022 की सबसे सेलिब्रेटेड मूवी! रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट अब वूट सेलेक्ट पर हिंदी में आ चुकी है। देखिए नंबी नारायणन की अनसुनी और अनोखी कहानी!  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voot Select (@vootselect)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry the Nambi Effect Hindi ott release: R madhavan film on voot select Amazon prime Box Office Report
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किस पर आधारित है 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट'?
यह फिल्म, जासूसी के झूठे आरोपों में गिरफ्तार हुए अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में जहां इंटरवल से पहले नंबी नारायणन की उपलब्धियों और स्पेस विज्ञान में उनके योगदान को दर्शाया गया है। वहीं, इंटरवल के बाद उनके साथ हुए अत्याचार और अन्याय की लड़ाई को दिखाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed