फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

R Madhavan: स्टेज पर नंबी नारायणन बनकर बच्चे ने दी स्पीच, आर माधवन ने वीडियो शेयर कर कहा- अब और कुछ नहीं चाहिए

Wed, 27 Jul 2022 10:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 27 Jul 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Rocketry the nambi effect: R Madhavan reacts to video of Child imitating Nambi Narayanan at school
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं, अब आर माधवन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें एक बच्चा स्कूल में कारगिल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नंबी नारायणन के गेटअप में नजर आ रहा है। माधवन के वीडियो शेयर करने के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rocketry the nambi effect: R Madhavan reacts to video of Child imitating Nambi Narayanan at school
नंबी नारायणन बनाकर स्पीच देता बच्चा - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बच्चा कारगिल दिवस के मौके पर स्टेज पर नकली सफेद दाढ़ी-मूछ और बाल लगाकर पहुंचाता है। इसके बाद वह अपनी छोटी सी स्पीच देता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए माधवन बहुत खुश नजर आए और उन्होंने लिखा, 'हम हमेशा से बस यही चाहते थे कि स्कूल में बच्चे नंबी नारायणन के बारे में जाने। हमें और कुछ नहीं चाहिए।'  
 

Rocketry the nambi effect: R Madhavan reacts to video of Child imitating Nambi Narayanan at school
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और आर माधवन की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये सही मायने में फिल्म की कामयाबी है', तो दूसरे ने कहा, 'ये बहुत ही बड़ी सफलता है आपके लिए।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने बच्चे की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'यह बच्चा मेरा भतीजा आदी है। आपका ऐसा करना उसके लिए प्रेरणादायक और हौसला बढ़ाने वाला होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry the nambi effect: R Madhavan reacts to video of Child imitating Nambi Narayanan at school
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला। यह फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। इसमें में आर माधवन ने नंबी नारायणन का किरदार निभाने के साथ फिल्म का निर्देशन भी किया है। अब यह फिल्म अमेजन प्राइम पर भी उपलब्ध है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed