फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos of the day: आलिया का ग्लैमरस अंदाज और रश्मिका ने लहंगा पहन ढाया कहर, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Wed, 27 Jul 2022 09:35 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 27 Jul 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Glamorous pics and Rashmika Mandanna sizzling look in lehenga today celebrity update in 10 pics
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta

दर्शक हमेशा ही बॉलीवुड की फिल्मों और गानों के दीवाने रहे हैं, वहीं अपने चहेते सेलिब्रिटी के बारे में जानने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। सेलेब्स भी अपनी रोजमर्रा से जुड़ी खास चीजों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। आज भी कई सेलेब्स ने अपनी तस्वीरें और जिंदगी के खास लम्हों को साझा किया है। तो चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।

Alia Bhatt Glamorous pics and Rashmika Mandanna sizzling look in lehenga today celebrity update in 10 pics
आलिया भट्ट - फोटो : insta

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खुशी भी फैंस के साथ साझा की थी और इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। आज एक्ट्रेस ने ग्लैमरस अंदाज में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उनके चेहरे का ग्लो उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है।

Alia Bhatt Glamorous pics and Rashmika Mandanna sizzling look in lehenga today celebrity update in 10 pics
रश्मिका मंदाना - फोटो : rashmika mandanna/insta

रश्मिका मंदाना अपनी खूबसूरती और शोख अंदाज से फैंस को दीवाना बना देती हैं। आज उन्होंने रेड कलर के लहंगे में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें बारीक जरदोजी का काम किया गया है, एक्ट्रेस ने ब्रालेट ब्लाउज के साथ लुक में बोल्डनेस का तड़का भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Glamorous pics and Rashmika Mandanna sizzling look in lehenga today celebrity update in 10 pics
करीना कपूर - फोटो : insta

एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। आज एक्ट्रेस ने सिजलिंग अवतार में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। करीना ने ब्लैक कलर के ब्रालेट क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग ब्लेजर टीम अप किया है और बालों को खुला रखते हुए कलरफुल नेल पेंट के साथ लुक को कंप्लीट किया है। खास बात हैं कि उन्होंने नो मेकअप लुक रखा है।

विज्ञापन
Alia Bhatt Glamorous pics and Rashmika Mandanna sizzling look in lehenga today celebrity update in 10 pics
अर्जुन कपूर - फोटो : insta

अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर स्टाइलिश अंदाज में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, लेकिन आज उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह अपनी  बॉडी के टैटू फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक लंबा पोस्ट भी साझा किया है और बताया है कि उन्हें टैटू बेहद पसंद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ये टैटू फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए बनवाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed