फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actors: बॉलीवुड में नहीं चला इन सितारों का सिक्का, अब बिजनेस से करते हैं करोड़ों की कमाई

Wed, 27 Jul 2022 07:57 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 27 Jul 2022 07:57 PM IST
सार




 

विज्ञापन
Bollywood Stars who got flop in movies but now making money from other business Tusshar Kapoor Twinkle Khanna
उदय चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में हर कोई अपनी किस्मत आजमाना चाहता है। लेकिन इंडस्ट्री में आना वाला हर एक्टर सुपर स्टार नहीं बन पाता। फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनाने के लिए किस्मत और मेहनत दोनों की जरूरत होती है। कई सितारे ऐसे होते हैं, जो अपनी पहली फिल्म के बाद ही काफी फेमस हो जाते हैं और बढ़िया नाम कमाते हैं। वहीं, कुछ सितारों का करियर ज्यादा दिन नहीं चल पाता। आज हम आपको कुछ ऐसी ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सिक्का बॉलीवुड में नहीं चला लेकिन वह अपने बिजनेस से करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

Bollywood Stars who got flop in movies but now making money from other business Tusshar Kapoor Twinkle Khanna
उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा
उदय चोपड़ा ने 2000 में 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड मे अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्हें 'धूम', 'नील एंड निक्की', 'मेरे यार की शादी है' जैसे कई बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा गया था, लेकिन वह एक हिट हीरो नहीं बन पाए। अभिनेता जल्द ही एक निर्माता बन गए और लॉस एंजिल्स चले गए। उन्होंने प्रोडक्शन में हाथ आजमाया और 2011 में YRF एंटरटेनमेंट की स्थापना की। वह यश राज फिल्म्स के सीईओ हैं और योमिक्स नामक कॉमिक लेबल के संस्थापक भी हैं।

Bollywood Stars who got flop in movies but now making money from other business Tusshar Kapoor Twinkle Khanna
तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तुषार कपूर
तुषार कपूर ने 2001 में 'मुझे कुछ कहना है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई सुपहहिट फिल्मों का हिस्सा रहे। हालांकि तुषार कपूर फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। फिल्मों में सफल न होने पर उन्होंने 2017 में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया और अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' का निर्माण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars who got flop in movies but now making money from other business Tusshar Kapoor Twinkle Khanna
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

साहिल खान
फिल्म 'स्टाइल' में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली साहिल खान बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में असफल रहे थे। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन वह कुछ कमाल नहीं कर पाई। जब साहिल को फिल्में मिलना बंद हो गईं, तो उन्होंने अपना जिम खोल लिया। इस काम में उन्हें काफी फायदा मिला। वह देशभर में अपनी जिम की चैन खोल चुके हैं। अब वह फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं और फिटनेस की दुनिया में आज उनकी एक अलग पहचान है।

विज्ञापन
Bollywood Stars who got flop in movies but now making money from other business Tusshar Kapoor Twinkle Khanna
जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी भगनानी
जैकी भगनानी ने 2009 में 'कल किसने देखा' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें 'वेलकम 2 कराची', 'यंगिस्तान', 'F.A.L.T.U' जैसी फिल्मों में भी देखा गया था। लेकिन फिल्मों में एक हीरो के तौर पर वह अपनी जगह नहीं बना पाए। इसके बाद जैकी प्रोडक्शन और एंटरप्रेन्योरशिप में चले गए और उन्होंने जे जस्ट म्यूजिक की भी स्थापना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed