फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry The Nambi Effect: माधवन के फैन बने विवेक अग्निहोत्री, 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के लिए लोगों से की अपील

Sat, 02 Jul 2022 12:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 02 Jul 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect: The Kashmir files Director Vivek Agnihotri praised R Madhavans Films on social Media
विवेक अग्निहोत्री का रॉकेट्री पर आया बड़ा बयान - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' रिलीज के साथ ही सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की घोषणा के साथ ही सिनेप्रेमी 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर साथ ही रिलीज हुई फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसकी खास बात यह भी है कि इस फिल्म से अभिनेता आर माधवन ने निर्माण और निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’की पूरे देश में तारीफ हो रही है। ऐसे में अब इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक गिनी जाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म और आर माधवन की जमकर तारीफ की है।

Rocketry The Nambi Effect: The Kashmir files Director Vivek Agnihotri praised R Madhavans Films on social Media
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : विवेक अग्निहोत्री

फिल्म को लेकर कही ये बड़ी बात
'द कश्मीर फाइल्स' के हिट होने के साथ ही विवेक रंजन अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। वह बॉलीवुड के साथ-साथ देश के गंभीर मुद्दो पर भी ट्विटर हैंडल पर अपनी राय रखते रहते हैं। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इस बार ट्वीट कर आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' की तारीफ करते हुए सभी से इस फिल्म को देखने जाने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'कृपया इस विकेंड रिलीज हुई फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को सिनेमाघरों में जाकर देखें। आर माधवन आपका बहुत ही शानदार शुरुआत। फिल्म को देखकर आपको हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व होगा। न्याय तब होता है जब आप एक सच्चे कारण के लिए खड़े होते हैं।'

Rocketry The Nambi Effect: The Kashmir files Director Vivek Agnihotri praised R Madhavans Films on social Media
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

माधवन को बताया सच्चा देशभक्त 
यह पहली बार नहीं है कि विवेक अग्निहोत्री ने 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के बारे में सोशल मीडिया पर बात की हो। इससे पहले विवेक ने फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट की भविष्यवाणी पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। ट्रेड एनालिस्ट का कहना था कि 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' 'द कश्मीर फाइल्स' की तरह ही सफल हो सकती है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, विवेक ने साझा किया था, 'मैं अपने दिल की गहराई से आशा करता हूं कि माधवन की भी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की तरह ही हिट रहे। और ऐसा होगा भी, क्योंकि आर माधवन एक ईमानदार अभिनेता और एक सच्चे देशभक्त भी हैं।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect: The Kashmir files Director Vivek Agnihotri praised R Madhavans Films on social Media
रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्या है फिल्म की कहानी 
यह फिल्म केरल में जन्मे एक ऐसे अंतरिक्ष वैज्ञानिक नांबी नारायणन की कहानी है, जिन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया था। पुलिस हिरासत में उन्हें थर्ड डिग्री टार्चर भी किया गया। बताया जाता है कि नांबी नारायण की अंतरिक्ष विज्ञान में की गई महत्वपूर्ण खोजों पर आगे का काम रोकने के लिए ऐसा विदेशी शक्तियों के इशारे पर किया गया। जिस समय ये पूरा घटनाक्रम हुआ, उस समय केंद्र में यूपीए की सरकार थी। हाल ही में गिरफ्तार हुए सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर आर बी श्रीकुमार की इस पूरे मामले में संदिग्ध भूमिका रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed