फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RARKPK: रॉकी और रानी की प्रेमकहानी को CBFC से क्लीन चिट, इन बदलावों के साथ बोर्ड ने दिया प्रमाणन

Sun, 23 Jul 2023 04:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 23 Jul 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Alia Bhatt Ranveer Singh movie got certified by CBFC after certain cuts
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी बज बना हुआ है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म को  केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा प्रमाणित किया गया है।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Alia Bhatt Ranveer Singh movie got certified by CBFC after certain cuts
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म में दो दिग्गज कलाकार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।  फिलहाल दोनों फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच, यह बात सामने आई कि बोर्ड द्वारा कुछ कट्स के सुझाव के बाद फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा प्रमाणित किया गया।

Manish Malhotra: मीना कुमारी की बायोपिक बनाने की खबर को मनीष मल्होत्रा ने किया कंफर्म, कह डाली यह बड़ी बात

 

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Alia Bhatt Ranveer Singh movie got certified by CBFC after certain cuts
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में किए गए कुछ बदलावों में अपमानजनक शब्द के स्थान पर 'बहन दी' शामिल है। इसने लोकप्रिय रम ब्रांड ओल्ड मॉन्क का नाम भी बदलकर 'बोल्ड मॉन्क' कर दिया। बोर्ड ने निर्माताओं से लोकसभा का प्रयोग हटाने को कहा है। फिल्म के ट्रेलर में रानी के घर पर नोबल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का चित्र दिखाया गया था। इस सीन में एक खास शब्द की जगह कोई फिल्टर ले लिया गया है।

Dalip Tahil: आमिर की वजह से दिलीप ताहिल को मिली थी 'हम हैं राही प्यार के', एक्टर ने साझा किया पुराना किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Alia Bhatt Ranveer Singh movie got certified by CBFC after certain cuts
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media

इसके अलावा मुख्य बदलावों के साथ ही बोर्ड ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में एक डायलॉग को भी हटाने का आदेश दिया है। इसके अलावा एक लॉन्जरी शॉप के सीन में 'ब्रा' शब्द को 'आइटम' से रिप्लेस कर दिया गया। गौरतलब है कि करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ‘गली बॉय’ के बाद दूसरी बार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को एक साथ स्क्रीन पर वापस ला रही है।

Jawan New Poster: 'जवान' से एक और किरदार का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर देख गर्म हुआ कयासों का बाजार

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Alia Bhatt Ranveer Singh movie got certified by CBFC after certain cuts
करण जौहर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media

बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर जहां एक अमीर पंजाबी लड़के की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वहीं, आलिया भट्ट इसमें एक बंगाली लड़की का रोल निभाने वाली हैं। इस फिल्म से करण ने सात साल के बाद बतौर निर्देशक की कुर्सी संभाली है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed