फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: करण जौहर का खुलासा, मैं अपनी मां के लिए ब्रा खरीदने गया तो यह देखकर मेरा दोस्त डर गया

Fri, 04 Aug 2023 11:53 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 04 Aug 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
rocky aur rani kii prem kahaani karan johar said bra shopping for his mother is never a taboo topic
मां हीरू जौहर के साथ करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इन दिनों सिनेमाघरों में ठीक प्रदर्शन कर रही है। बीते हफ्ते रिलीज हुई इस फिल्म ने वीकएंड पर तो ठीक कमाई की है, लेकिन फिल्म अब अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हालांकि इस फिल्म के लिए करण और शो के मेकर्स को खूब तारीफ मिली है। जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। अब हाल ही में करण जौहर ने मुंबई में इस फिल्म की सफलता के बारे में बात करने के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें फिल्म के कलाकारों और निर्देशकों ने इसके बारे में विस्तार से बात की। 

rocky aur rani kii prem kahaani karan johar said bra shopping for his mother is never a taboo topic
करण जौहर, हीरू जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दौरान करण जौहर ने कहा कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में तोता रॉय चौधरी का किरदार उनके लिए कितना पर्सनल था। करण ने कहा कि वह सीन जब रॉकी अपनी होने वाली सास के साथ लॉन्जरी की खरीदारी करने जाता है, जिसका किरदार चुन्नी गांगुली ने निभाया है। करण ने कहा कि वह भी एक निजी किरदार से प्रेरित है।


इसे भी पढ़ें- Joram: डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मनोज बाजपेयी की 'जोरम' का डंका, फिल्म की झोली में आए दो अवॉर्ड
rocky aur rani kii prem kahaani karan johar said bra shopping for his mother is never a taboo topic
अनन्या पांडे, करण जौहर, रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में करण जौहर आगे कहते हैं कि उन्होंने अपनी मां के लिए लॉन्जरी खरीदी और हालांकि यह उनके लिए असामान्य नहीं था, लेकिन जब उनके दोस्तों को इस बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए। निर्देशक ने कहा कि 'मेरा पालन-पोषण मेरी प्रोग्रेसिव मां ने किया था और कहा कि लॉन्जरी की खरीदारी करना कभी भी टैबू नहीं था। करण जौहर ने आगे कहा मेरे दोस्तों ने इस बारे में मुझसे कहा कि मैं यह काम अपनी किसी फीमेल फ्रेंड को क्यों नहीं दे देता हूं। तब मैंने कहा कि यह मेरी मां ने भी पूछा था, तो मैंने कहा कि मैं इस काम को किसी और को क्यों दूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rocky aur rani kii prem kahaani karan johar said bra shopping for his mother is never a taboo topic
आलिया भट्ट, करण जौहर, रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण ने कहा कि उनकी मां अब 81 साल की हैं और जब उन्हें किसी चीज की जरूरत होती है और वह आसपास होते हैं, तो वह उनके लिए वह चीज खरीद लेते हैं। यह एक ब्रा भी हो सकती है और कोई अन्य वस्तु भी। इस फिल्म में वह सीन जब चुर्नी कहती है, सदियों से औरतें मर्दों के चड्डियां घिस रही हैं, और तुम एक ब्रा को नहीं छू सकते?' करण ने कहा कि 'मुझे फिल्म में वह सीन सबसे ज्यादा ऑर्गेनिक लगा, मैं यह भी जानता था कि लोग इसके बारे में क्या सोचेंगे और क्या महसूस करेंगे।'

विज्ञापन
rocky aur rani kii prem kahaani karan johar said bra shopping for his mother is never a taboo topic
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लिंजरी की दुकान पर रणवीर और चुर्नी के इस सीन के बाद रॉकी को एहसास होता है कि उसे कपड़े के एक टुकड़े के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए जैसे कि वह जहरीला पदार्थ हो। वहीं फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed