{"_id":"64cc91775f513363aa0dbacf","slug":"kajol-on-pay-parity-said-it-will-be-achieved-when-we-make-wonder-woman-like-film-as-well-as-srk-pathaan-2023-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kajol On Pay Parity: वेतन समानता पर काजोल का तंज? बताया कैसे मुमकिन है परिवर्तन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kajol On Pay Parity: वेतन समानता पर काजोल का तंज? बताया कैसे मुमकिन है परिवर्तन
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही एक अच्छी वक्ता भी हैं। एक्ट्रेस को अक्सर सम-सामयिक मुद्दों पर बात करते और इस पर अपनी प्रतिक्रिया देकर लाइमलाइट बटोरते देखा जाता है। इसी कड़ी में अब काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बीते कुछ समय से उठ रहे वेतन समानता के मुद्दे पर अपनी राय रखी है। साथ ही अपने सेंस ऑफ ह्यूमर का इस्तेमाल करते हुए इस पर चुटकी लेती नजर आई हैं।
2 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल बीते दिन एक मीडिया इवेंट का हिस्सा बनीं। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि भारतीय सिनेमा में वेतन समानता कब देखने को मिलेगी। इस पर काजोल ने तंज कसते हुए कहा, 'किसी ज्योतिषी से पूछो?' एक्ट्रेस ने आगे जोड़ा कि सोशल मीडिया और स्ट्रीमर्स के माध्यम से ग्लोबल कंटेंट के संपर्क के कारण दर्शक आज बहुत अधिक साक्षर हो गए हैं।
3 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'भारत प्रगति कर रहा है। लोग आज सोशल मीडिया और ओटीटी की बदौलत विभिन्न प्रकार के सिनेमा देख रहे हैं। हम बेहतर सोच रहे हैं, बेहतर की उम्मीद कर रहे हैं। जब आप भारत के लिए 'वंडर वुमन' बनाना शुरू करते हैं, और यह 'पठान' के समान ही अच्छा प्रदर्शन करती है, तो शायद वेतन में भी समानता होगी।'
काजोल ने बदलते दौर के बारे में भी बात कि और कहा कि सोशल मीडिया की पहुंच के कारण फिल्मी हस्तियों ने अपना रहस्य खो दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'हर चीज सोशल मीडिया पर है। फिल्मी सितारे अब आसमान में चमकते नहीं हैं, वे अब हमारे बीच चलते हैं। वे अब जमीन से जुड़े लोग हैं। मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ा बदलाव है। एक तरह से, यह अच्छा है। एक तरह से, यह ऐसा है जैसे हमने कुछ खो दिया है। यह इस पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे देखते हैं। जहां तक सिनेमा की बात है, यह हमेशा समाज का प्रतिबिंब होगा।'
काजोल को हाल ही में डिज्नी + हॉटस्टार की वेब सीरीज द 'ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' में देखा गया। इस सीरीज में काजोल की एक्टिंग और किरदार की जमकर सराहना हुई। इवेंट में काजोल ने ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमा के अंतर को भी समझाया। एक्ट्रेस ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए ज्यादा समय मिल जाता है, जिससे सीरीज के कंटेंट पर भी बेहतरीन काम किया जा सकता है। वहीं, सिनेमा में एक फिल्म को ढाई घंटे में खत्म करना होता है। तो तय समय में सबुकछ शामिल करना थोड़ा मुश्किल होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।