'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रोहन मेहरा को एयरपोर्ट पर बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया और बताया कि किस तरह उनके साथ बदसलूकी की गई।
एयरलाइन कर्मचारी पर इस वजह से भड़का बिग बॉस का ये एक्स कंटेस्टेंट, वीडियो शेयर कर बताया पूरा किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, रोहन मेहरा अपनी गर्लफ्रेंड कांची सिंह के साथ साउथ कोरिया टूरिज्म के प्रमोशन के लिए गए थे। जब वो भारत लौटे तो उन्हें दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट पकड़नी थी लेकिन एयरलाइन के कर्मचारी ने उनके एक साथी के साथ बदसलूकी की। जिसके बाद रोहन उस कर्मचारी पर भड़क उठे।
रोहन के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली से मुंबई की टिकट पहले ही बुक करा ली थी लेकिन जब वो दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां उन्हें कहा गया कि फ्लाइट की बुकिंग ज्यादा हो गई है इसलिए वो उन्हें 3 टिकट ही दे सकते हैं। इसके बाद एयरलाइन कर्मचारियों के साथ रोहन की टीम की बहस होने लगी।
रोहन के साथ वहां स्थित एक महिला अपने फोन में इस घटना को कैद करने लगीं। तब उस कर्मचारी ने उनके हाथ से जबरदस्ती फोन छीन लिया। रोहन ने ट्विटर पर लिखा- 'सुबह 3 बज रहे थे। हम अपने समय पर थे। एयर इंडिया का मैनेजमेंट और स्टाफ भयानक है। हमारी चेक-इन जानबूझकर देर से की गई। वो ओवरबुक कैसे कर सकते हैं, जब हमने टिकटें पहले से ही बुक कर रखी थी।'
It was 3 am in the morning! We were very much on time! Such a horrible management and staff of @airindiain Purposely they delayed our check in since their flight was over booked! How could they overbook when our tickets were already prebooked?@jayantsinha @DelhiAirport shameful👎 pic.twitter.com/bPahUw9xwt