फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइम लाइट से दूर रहती हैं रोहित शेट्टी की पत्नी माया, खूबसूरती में हीरोइनों को भी देती हैं मात

Fri, 13 Mar 2020 12:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 13 Mar 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
rohit shetty birthday special know about his wife maya shetty
rohit shetty

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के एक बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं । उनकी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' है । इस फिल्म में बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आएंगे । रोहित शेट्टी के फैंस को उम्मीद है कि उनकी ये फिल्म भी सुपरहिट होगी । इससे पहले वो 'सिंघम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'गोलमाल सीरीज' जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं। कल यानी 14 मार्च को रोहित का जन्मदिन भी है । कल रोहित अपना 47वां बर्थडे मनाएंगे । 

rohit shetty birthday special know about his wife maya shetty
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था । रोहित शेट्टी के पिता एम बी शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन कोरियोग्राफर, स्टंटमैन और एक्टर थे । वहीं उनकी मां मधु फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं । रोहित शेट्टी के दो भाई उदय शेट्टी और ह्रदय शेट्टी हैं । इसके अलावा उनकी 4 बहनें हैं । रोहित ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से की थी । बचपन से ही रोहित शेट्टी को पढ़ाई से ज्यादा फिल्मों में इंट्रेस्ट था ।

rohit shetty birthday special know about his wife maya shetty
Rohit Shetty

जब रोहित शेट्टी 14 साल के थे, तब उन्होंने डायरेक्टर बनने का फैसला कर लिया था। 17 साल की उम्र में रोहित ने डायरेक्टर कुकु कोहली के साथ अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया । इसके बाद वो 13 साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करते रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit shetty birthday special know about his wife maya shetty
Rohit Shetty

एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने बताया था, 'मेरी पहली कमाई 35 रुपये थी । घर चलाने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए कॉलेज छोड़ दिया और काम करना शुरू कर दिया ।' रोहित ने बताया था कि उन्होंने एक्ट्रेस तब्बू की साड़ियों में प्रेस तक किया है । साल 2003 में रोहित ने अपनी फिल्म डायरेक्ट करने के बारे में सोचा ।

विज्ञापन
rohit shetty birthday special know about his wife maya shetty
rohit shetty brother
उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म 'जमीन' बनाई । ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस दौरान लोगों ने रोहित शेट्टी का फोन उठाना बंद कर दिया था। इस बीच साल 2005 में रोहित ने माया नाम की एक लड़की से शादी कर ली। माया एक बैंकर हैं और लाइम लाइट से दूर रहती हैं । माया और रोहित का एक बेटा ईशान रोहित शेट्टी भी है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed