फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भावुक हुए रोहित शेट्टी, नुसरत ने लिया ड्रग्स का ओवरडोज? सुर्खियों में रहीं ये खबरें

Tue, 19 Nov 2019 08:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 19 Nov 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty Emotional Kriti Kharbanda Arpita Khan Anniversary Nusrat Jahan Aishwarya rai
रोहित शेट्टी, नुसरत जहां - फोटो : Social Media

फिल्मों और टेलीविजन जगत से जुड़ी हुई खबरों में बताएंगे आज किन खबरों पर दिनभर रही नजर। बड़े और छोटे पर्दे से जुड़ी बड़ी खबरें। जैसे रिलेशनशिप पर कृति खरबंदा ने तोड़ी चुप्पी, अर्पिता खान की एनिवर्सरी पार्टी में सितारों का मेला, नुसरत जहां की तबीयत में सुधार और आज का दिन क्यों है ऐश्वर्या के लिए खास। 

Rohit Shetty Emotional Kriti Kharbanda Arpita Khan Anniversary Nusrat Jahan Aishwarya rai
Rohit shetty Lamborghini URUS Yellow - फोटो : Social Media

इमोशनल हुए रोहित शेट्टी
अजय देवगन की आगामी फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया है। इस मौके पर सिंघम और सिम्बा जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी भी नजर आए। इस दौरान रोहित इमोशनल हो गए। रोहित ने अजय देवगन को स्टेज पर इनवाइट करते हुए कहा कि, 'आप सब उसे अजय कहते हो, मैं उसे बॉस कहता हूं।' वहीं अजय भी इस खास मौके पर रोहित की तारीफ करने से नहीं चूंके।

पूरी खबर पढ़े: 'तानाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन बोले, पहली फिल्म के बराबर आज भी करता हूं मेहनत

Rohit Shetty Emotional Kriti Kharbanda Arpita Khan Anniversary Nusrat Jahan Aishwarya rai
फाइल फोटो

रिलेशनशिप पर कृति खरबंदा ने तोड़ी चुप्पी
कुछ दिनों से बॉलीवुड के गलियारों से अभिनेत्री कृति खरबंदा और अभिनेता पुलकित सम्राट के लिंकअप की खबरें आ रही थीं। लेकिन अब इन खबरों पर कृति खरबंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। कृति ने खुद स्वीकार किया है कि वो और पुलकित सम्राट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि पुलकित ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए।

पूरी खबर पढ़े: 'पागलपंती' की अभिनेत्री जिस अभिनेता को कर रही डेट, वो सलमान की बहन से ले चुके हैं तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty Emotional Kriti Kharbanda Arpita Khan Anniversary Nusrat Jahan Aishwarya rai
Arpita Khan Sharma

अर्पिता खान का एनिवर्सरी बैश
सलमान खान की बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा की सोमवार को पांचवी शादी की सालगिरह थी। इस खास मौके पर सलमान के घर जश्न मनाया गया। जिसमें सलमान के पूरे परिवार के साथ ही बॉलीवुड के कई सितारे भी पहुंचे। पार्टी में अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे। तो वहीं सलमान की खास दोस्त यूलिया वंतूर भी नजर आईं। इसके अलावा चंकी पांडे, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, करिश्मा कपूर, फरहान अख्तर, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा भी पार्टी की शान बने।

पूरी खबर पढ़े: अर्पिता की पार्टी में कटरीना-यूलिया और परिवार सहित पहुंचे सलमान, गर्लफ्रेंड संग दिखे अरबाज

विज्ञापन
Rohit Shetty Emotional Kriti Kharbanda Arpita Khan Anniversary Nusrat Jahan Aishwarya rai
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत जहां की तबीयत में सुधार
रविवार शाम को अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। जिसके बाद उन्हें सोमवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। नुसरत को सांस लेने में तकलीफ के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नुसरत के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लेकिन उन्हें आराम करने की हिदायत दी गई है। सूत्रों के अनुसार नुसरत ने पति निखिल जैन का जन्मदिन मनाने के बाद ज्यादा मात्रा में दवा ले ली थी। जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई। लेकिन नुसरत के परिवार ने इस बात का खंडन किया है। 

पूरी खबर पढ़े: अस्पताल से घर लौटीं नुसरत जहां, ड्रग्स के ओवरडोज सवाल पर परिवार ने दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed