{"_id":"59f04d164f1c1bec538b92c4","slug":"rohit-shetty-film-golmaal-again-day-5-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5वें दिन 'गोलमाल अगेन' की कमाई छप्पर फाड़ के, कलेक्शन 150 करोड़ के पार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5वें दिन 'गोलमाल अगेन' की कमाई छप्पर फाड़ के, कलेक्शन 150 करोड़ के पार
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहित शेट्टी की फिल्म ' गोलमाल अगेन ' से लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पांचवें दिन के कलेक्शन को देखें तो फिल्म ने मंगलवार को 13.25 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 156 करोड़ की कमाई की है। कलेक्शन को देखकर तो यही लग रहा है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन 13.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे शुक्रवार को 30.14 करोड़ रुपए की कमाई की थी और दूसरे दिन 28.37 करोड़ की कमाई हुई। रविवार को भी फिल्म ने 29.09 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म के वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो भी इसकी कुल कमाई जब हैरी मेट सेजल, रईस, काबिल, टॉयलेट एक प्रेम कथा समेत कई फिल्मों से ज्यादा रही।
3 of 3
golmaal again
पहले वीकेंड की कमाई से ही ये फिल्म साल की तीसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है। गोलमाल अगेन' में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयष तलपडे, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।