फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again: 'सिंघम अगेन' को लेकर रोहित शेट्टी ने जारी किया बयान, जल्द करेंगे आधिकारिक स्टारकास्ट की घोषणा

Tue, 25 Jul 2023 07:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 25 Jul 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty Shares an Official Statement Regarding Ajay Devgn starrer Singham Again Star Cast
रेहित शेट्टी और सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी और अजय देवगन इंडस्ट्री की बेस्ट एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी में शुमार हैं। जल्द ही दोनों की साथ में 11वीं फिल्म 'सिंघम अगेन' आने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सिंघम' की दो सफल किश्तों के बाद अब रोहित शेट्टी और अजय देवगन 'सिंघम अगेन' की तैयारियों में जुट गए हैं। निर्देशक इस फिल्म को दर्शकों के लिए खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Rohit Shetty Shares an Official Statement Regarding Ajay Devgn starrer Singham Again Star Cast
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अजय देवगन इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, कुछ वक्त पहले अजय देवगन ने यह एलान भी किया था कि दीपिका पादुकोण इस यूनिवर्स की पहली पुलिस अधिकारी होंगी। वह लेडी सिंघम बनी नजर आएंगी। वहीं फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर यह आ रही है कि विक्की कौशल ने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

Freddy Daruwala: फ्रेडी दारूवाला ने लगाई लंबी छलांग, इस फिल्म से इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे अभिनेता

 

Rohit Shetty Shares an Official Statement Regarding Ajay Devgn starrer Singham Again Star Cast
रोहित शेट्टी, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल को कुछ समय पहले ‘सिंघम अगेन’ के लिए साइन किया गया था, लेकिन अब अभिनेता ने रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म छोड़ दी है । इस बीच फिल्म निर्माता ने फिल्म की स्टारकास्ट पर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। रोहित शेट्टी की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है और फिल्म को लेकर चल रही खबरों पर स्पष्टीकरण दिया है। साथ ही आगामी फिल्म के बारे में कुछ जानकारी भी साझा किए हैं।

Avika Gor: 'टैलेंट की वजह से काम मिला, सोशल मीडिया से नहीं', अभिनय करियर के संघर्ष पर खुलकर बोलीं अविका गौर

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty Shares an Official Statement Regarding Ajay Devgn starrer Singham Again Star Cast
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी की टीम के आधिकारिक बयान में लिखा था, 'रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' में स्टारकास्ट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में है। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस स्तर पर किसी भी प्रकार की व्यर्थ घोषणा करने से बचें। हम जल्द ही आधिकारिक स्टार कास्ट की घोषणा करेंगे।’

Humayun Saeed: 'यहां तारीफ पर ही कंट्रोवर्सी हो जाती है', इंडिया में बैन पर बोले पाक अभिनेता हुमायूं सईद

विज्ञापन
Rohit Shetty Shares an Official Statement Regarding Ajay Devgn starrer Singham Again Star Cast
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि विक्की को फिल्म में अजय देवगन के किरदार बाजीराव सिंघम के भाई की भूमिका निभानी थी, जो एक पुलिसकर्मी भी है। हालांकि, अभिनेता ने कथित तौर पर फिल्म से किनारा कर लिया क्योंकि इस फिल्म की तारीखें उनके चल रहे प्रोजेक्ट 'छावा' से टकरा रही थीं। खबरों की मानें तो रोहित  चाहते थे कि रणवीर सिंह और विक्की कौशल फिल्म के लिए एक खास सीक्वेंस शूट करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed