{"_id":"5f400bc58ebc3e3d0c710bb2","slug":"rohit-shetty-transferred-cash-in-freelance-media-videographers-due-to-covid-crisis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदद के लिए एक बार फिर से आगे आए रोहित शेट्टी, फ्रीलांस वीडियोग्राफरों के खातों में भेजी आर्थिक मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मदद के लिए एक बार फिर से आगे आए रोहित शेट्टी, फ्रीलांस वीडियोग्राफरों के खातों में भेजी आर्थिक मदद
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवा अभिनेत्री सारा अली खान की तारीफ करने के लिए फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि यह खबर उनकी हो रही ट्रोलिंग को लेकर नहीं, बल्कि एक बार फिर से लोगों की मदद के लिए सामने आने के लिए है। रोहित शेट्टी इस बार फ्रीलांस मीडिया वीडियोग्राफरों की मदद करने के लिए आगे आए हैं।
2 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे नेकदिल इंसानों में होती है। देश में जब से कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू हुआ है तब से ज्यादातर लोग बेरोजगार घरों में ही बैठे हुए थे। न तो उनकी आय का पता था और न ही जीविका चलाने के खर्चे का। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सिनेमा में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद की है। इस रेस में रोहित शेट्टी भी पीछे नहीं रहे।
3 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : Social Media
लॉकडाउन के शुरुआती दौर में ही रोहित ने सिने मजदूरों के महासंघ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज को 51 लाख रुपये दान में दिए थे। ताकि सिनेमा में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद हो सके। इसके अलावा उन्होंने कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की भी मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शेट्टी
रोहित ने लॉकडाउन के दौरान लगातार ऑन ड्यूटी रहे पुलिसकर्मियों के लिए पूरी मुंबई में कुल आठ होटलों को भी उनके लिए उपलब्ध कराया था। साथ में खाने की व्यवस्था भी की थी। इतना सब करने के बाद वह एक बार फिर से लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Rohit shetty Lamborghini URUS Yellow
- फोटो : Social Media
कुछ ही दिन पहले उन्होंने कलाकारों की तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफरों की मदद की थी। अब उन्होंने मीडिया में फ्रीलांस वीडियोग्राफर के तौर पर काम करने वाले लोगों की आर्थिक रूप से मदद की है। इन वीडियोग्राफरों को रोहित शेट्टी ने मदद सीधे उनके बैंक खाते में भेजी है। बंदी के माहौल से निकलने में अभी देश को थोड़ा वक्त लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।