बीते दिनों ऐसी खबरें आईं कि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और रोहमन शॉल (Rohman Shawl) का ब्रेकअप हो गया है। इस बात को उस वक्त हवा मिली जब रोहमन ने रिलेशनशिप को लेकर कुछ पोस्ट इंस्टास्टोरी पर किए थे। ब्रेकअप की खबरों के बीच रोहमन ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया है। रोहमन का यह पोस्ट इस बात का सबूत है कि सुष्मिता और उनके बीच सबकुछ ठीक है।
सुष्मिता से ब्रेकअप की खबरों के बीच रोहमन ने तोड़ी चुप्पी, नए पोस्ट से अब दिया ये इशारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहमन ने इंस्टास्टोरी एक छोटा सा वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में रोहमन हाथ में किताब पकड़े हुए हैं। इस किताब के ऊपर लिखा है- 'मेरे दिल को आपके साथ घर मिल गया है।' इस वीडियो में सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में सुष्मिता का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन उनकी दोनों बेटियों का चेहरा नजर आ रहा है।
रोहमन के इस वीडियो से साफ हो गया है कि उनके और सुष्मिता के बीच सबकुछ ठीक है। रोहमन ने इससे पहले इंस्टा पर कुछ पोस्ट शेयर किए थे जिससे ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा। रोहमन ने पोस्ट में लिखा, 'तो तुम्हें लगता है कि तुम इस रिश्ते को चलाते रहने के लिए बहुत कुछ कर रहे हो और तुम्हारा पार्टनर कुछ नहीं कर रहा है? ठीक है! तुम्हें ये समझने की जरूरत है कि आप अपने पार्टनर के लिए जो करते हैं वो आपका फैसला है। आपके या आपकी पार्टनर से भी वैसा ही करने की उम्मीद मत करिए। उनके लिए वो चीजें करिए जो आप वाकई उनके लिए करना चाहते हैं। इसलिए नहीं करें कि आप चाहते हैं कि जो आप उनके लिए कर रहे हैं फिर वो भी आपके लिए वैसा ही करें।'

रोहमन ने आगे लिखा, 'तो आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर भी आपको वैसे ही ट्रीट करे जैसे आप उसे कर रहे हैं, क्योंकि आप उसके साथ रिलेशनशिप में हैं। यदि कोई आपसे ठीक तरह से बर्ताव नहीं कर रहा है और फिर भी आप उसके साथ रह रहे हैं तो ये आपकी गलती है। खुद से प्यार करिए।'

रोहमन ने लिखा, 'क्या आप अकेले होने पर बोर हो जाते हैं? ओके, तो आप किसी से कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वह आपको दिलचस्प समझे, जब आप खुद को एंटरटेन नहीं कर सकते हैं। रोजाना बिना फोन, टीवी, किताबें या किसी और चीज के 15-20 मिनट खुद के साथ बिताएं। खुद की आवाज सुनें जो आपसे बात करना चाहती हैं। उससे आपको सारे जवाब मिल जाएंगे।'
