{"_id":"5d1733258ebc3e3ceb61cacc","slug":"after-kabir-singh-success-kiara-advani-receives-gifts-from-arjun-reddy-actor-vijay-deverakonda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कबीर सिंह' की सफलता के बाद 'सातवें आसमान' पर कियारा, नहीं थम रहा सेलिब्रेशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कबीर सिंह' की सफलता के बाद 'सातवें आसमान' पर कियारा, नहीं थम रहा सेलिब्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की खुशी का इन दिनों ठिकाना नहीं है। आजकल वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई नजर आती हैं। कियारा की इस खुशी की वजह उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) है। यह फिल्म आठ दिन में 143 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसके साथ ही फिल्म में शाहिद के अलावा कियारा की भी तारीफ हो रही है। इस बीच कियारा को एक ऐसे शख्स ने तोहफा भेजा है जिसे पाने के बाद वह मानों सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
2 of 5
Kiara Advani
- फोटो : Instagram
दरअसल, कबीर सिंह (Kabir Singh) तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy) का हिंदी रीमेक है। 'अर्जुन रेड्डी' में विजय देवरकोंडा ने सनकी आशिक का किरदार निभाया था। विजय ने कबीर सिंह हिट होते ही कियारा आडवाणी को तोहफा भेजा है। इस बात की जानकारी खुद कियारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : amar ujala
कियारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर थैंक यू पोस्ट विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) लिखा है। साथ ही तोहफे की तस्वीर भी पोस्ट की है। विजय ने कियारा को फिल्म की सफलता पर कार्ड, कपड़े और फूल भेजा है। कार्ड पर विजय देवरकोंडा ने लिखा- 'कियारा कबीर सिंह के लिए बधाई हो। सफलता को एन्जॉय करो। मैं तुम्हें क्लोदिंग लाइन के कपड़े भेज रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kiara Advani
- फोटो : instagram
इस पोस्ट के साथ ही कियारा ने एक और तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में कियारा अपनी दोस्त के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रही हैं। सिर्फ कियारा ही नहीं बल्कि शाहिद कपूर ने भी फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट करते हुए तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में शाहिद के अलावा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इस तस्वीर में शाहिद और कियारा काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं शाहिद की आंखों का रिएक्शन भी देखने लायक है। तस्वीर शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा- 'इस हफ्ते नंबर हमें इस तरह से कर देंगे।' 'कबीर सिंह' में शाहिद एक सर्जन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जो दिल टूटने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने लगता है। ये फिल्म साउथ सिनेमा की सुपरहिट और चर्चित फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी वर्जन है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा। वहीं शाहिद की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।