{"_id":"5d173ab08ebc3e3cb81438b0","slug":"vijay-deverakonda-send-congratulatory-note-for-kiara-advani-after-success-of-kabir-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'कबीर सिंह' का धमाल, 'अर्जुन रेड्डी' ने एक्ट्रेस को ऐसे दी बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'कबीर सिंह' का धमाल, 'अर्जुन रेड्डी' ने एक्ट्रेस को ऐसे दी बधाई
Sat, 29 Jun 2019 04:29 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 29 Jun 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani and Vijay Deverakonda
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है। बॉक्स-ऑफिस पर ये फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड भी बना रही है। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। कबीर सिंह में शाहिद और कियारा की एक्टिंग की दर्शक काफी तारीफ कर रहे हैं। सिनेमाघरों में कबीर सिंह की अच्छी परफॉर्मेंस के लिए हर कोई शाहिद और कियारा को बधाई दे रहा है।
kiara advani
- फोटो : amar ujala
इस बीच कियारा आडवाणी को बेहद खास शख्स ने कबीर सिंह के सफल होने पर बधाई दी है। इस बात की जानकारी खुद कियारा आडवाणी ने दी है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि साउथ फिल्मों के एक्टर विजय देवगौड़ा हैं। जी हां, ये वहीं विजय देवगौड़ा हैं जो कबीर सिंह के ओरिजिनल वर्जन फिल्म अर्जुन रेड्डी में नजर आ चुके हैं।
Arjun Reddy, Vijay Deverakonda
- फोटो : file photo
विजय देवगौड़ा ने कियारा आडवाणी को बुके के साथ अपने हाथों से लिखा बधाई नोट भेजा है। इस नोट में उन्होंने कियारा के लिए लिखा- 'कबीर सिंह की सफलता के लिए आपको ढेर सारी बधाई।' विजय देवगौड़ा द्वारा भेजे गए गिफ्ट की तस्वीर को कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें कबीर सिंह के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन की तो इस फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं और ये फिल्म सिनेमाघरों में काफी धमाल मचा रही है। इसके साथ ही कुल कलेक्शन के मुताबिक कबीर सिंह इस साल रिलीज हुई वह पहली फिल्म बन गई है जिसने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को करोड़ों की कमाई में दहाई का आंकड़ा जोड़ दिया।
विज्ञापन
Kabir Singh
- फोटो : twitter
कबीर सिंह की कमाई अब तक 143 करोड़ 63 लाख रुपये हो चुकी है। इसके साथ ही पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म शनिवार को 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में रिलीज के दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का आंकड़ा अब तक विक्की कौशल की फिल्म उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक के नाम रहा है।