फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ronit Roy Birthday: स्ट्रगल के दिनों में होटल में बर्तन धोने का काम करते थे रोनित रॉय, मिस्टर बजाज बनने के बाद हुए लोकप्रिय

Sun, 11 Oct 2020 08:50 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 11 Oct 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
Ronit Roy Birthday Special: Lesser Known Facts About Udaan Actor
Ronit Roy Birthday - फोटो : ट्विटर

पहले टीवी और फिर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाले रोनित रॉय  11 अक्तूबर को जन्मदिन मनाते हैं। रोनित रॉय अलग तरह के किरदार निभाने के लिए फेमस हैं। रोनित के भाई रोहित रॉय भी टीवी एक्टर हैं। रोनित हिंदू बंगाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अहमदाबाद में पले-बढ़े रोनित ने स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। कोर्स करने के बाद वो मुंबई आ गए और सुभाष घई के घर पर रहने लगे।

Ronit Roy Birthday Special: Lesser Known Facts About Udaan Actor
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

रोनित का मन था कि वो एक्टिंग करें लेकिन उनके लिए रोल पाना आसान नहीं था। सुभाष घई ने भी उन्हें समझाया कि फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना काफी मुश्किल है इसलिए उन्होंने मुंबई के 'सी रॉक होटल' में ट्रेनी की नौकरी कर ली। इस नौकरी के दौरान रोनित को काफी दिक्कतें हुईं। वो होटल में बर्तन धोने से लेकर टेबल साफ करने तक का काम किया करते थे।
 

Ronit Roy Birthday Special: Lesser Known Facts About Udaan Actor
रोनित रॉय - फोटो : File Photo

काफी स्ट्रगल के बाद रोनित को 1992 में 'जान तेरे नाम' में लीड रोल ऑफर हुआ। फिल्म ठीक-ठाक चली लेकिन रोनित के करियर को वो उड़ान नहीं मिली जो वो चाहते थे। रोनित ने अपने टीवी करियर की शुरुआत सीरियल 'कमाल' से की थी। फिल्मों में रोल ना मिलने की वजह से रोनित ने टीवी में काम करना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ronit Roy Birthday Special: Lesser Known Facts About Udaan Actor
रोनित रॉय - फोटो : file photo

इसके साथ ही रोनित ने एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में काम किया था। बाद में एकता ने उन्हें 'क्योंकि...' में लीड रोल ऑफर किया था। एक्टिंग के साथ रोनित एक बिजनेसमैन भी हैं। उनकी Ace Security and Protection agency नाम से एक कंपनी भी है।

विज्ञापन
Ronit Roy Birthday Special: Lesser Known Facts About Udaan Actor
पत्नी नीलम के साथ रोनित रॉय - फोटो : Social Media

रोनित टीवी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं। उन्हें अदालत शो की वजह से के डी पाठक के नाम से भी जाना जाता है। रोनित की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं। रोनित ने पहली शादी साल 1991 में की थी। पहली शादी से रोनित की एक बेटी है। पहली पत्नी से तलाक के बाद रोनित ने एक्ट्रेस नीलम सिंह से साल 2003 में दूसरी शादी की। रोनित और नीलम के भी दो बच्चे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed