{"_id":"64ba25a157b23748b004e04c","slug":"ronnie-screwvala-recently-reflected-upon-the-tough-times-faced-by-the-industry-at-the-box-office-and-bashes-fi-2023-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ronnie Screwvala: रॉनी स्क्रूवाला का बॉलीवुड पर कटाक्ष, दर्शकों को हल्के में लेने पर भड़के प्रोड्यूसर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ronnie Screwvala: रॉनी स्क्रूवाला का बॉलीवुड पर कटाक्ष, दर्शकों को हल्के में लेने पर भड़के प्रोड्यूसर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:58 AM IST
सार
रॉनी स्क्रूवाला ने बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही दर्शकों को हल्के में लिए जाने पर फिल्ममेकर्स पर कटाक्ष करते नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रॉनी स्क्रूवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री को बॉक्स ऑफिस पर कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है। जब से दुनिया में कोरोना महामारी आई, एक्टर्स और मेकर्स के लिए बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ना मुश्किल हो गया। वर्ष 2021-22 के बाद, द कश्मीर फाइल्स, सूर्यवंशी, ब्रह्मास्त्र और पठान जैसी फिल्में अपना जादू चलाने में सफल रहीं, लेकिन राम सेतु, लाल सिंह चड्ढा, विक्रम वेधा और रक्षाबंधन जैसी कई बिग बजट फिल्मों ने टिकट काउंटर पर दम तोड़ दिया, और फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गईं। इसी पर अब मशहूर प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कटाक्ष किया है।
2 of 5
रॉनी स्क्रूवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
रॉनी स्क्रूवाला ने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इंडस्ट्री अब अपना सार खो रही है, और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रॉनी स्क्रूवाला ने दर्शकों को हल्के में लेने के लिए अन्य बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को आड़े हाथों लिया। इंटरव्यू में रॉनी स्क्रूवाला से पूछा गया कि बॉलीवुड ने अपना आकर्षण क्यों खो दिया है, तो उन्होंने कहा, 'मैं निर्णायक नहीं बनना चाहता, लेकिन मुझे लगता है कि हमने यहां अपने दर्शकों को हल्के में लिया है, और यही समस्या है।'
3 of 5
रॉनी स्क्रूवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
रॉनी स्क्रूवाला ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'जब आप ऐसे लोगों के साथ होते हैं, जो आपके लिए वाक्य पूरा करते हैं, तो यह सबसे खतरनाक जगह होती है। हर बैठक में, कोई आपके लिए वाक्य पूरा कर रहा होता है, और आप बाहर जाकर कहते हैं क्या संस्कृति है।'
रॉनी यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा, 'क्षमा करें, लेकिन विविधता कहां है? बाहर क्या हो रहा है? आप इस भाग को कैसे समझेंगे? आपको कौन चुनौती देगा? आप अपनी ही दुनिया में हैं, आप ला ला लैंड में हैं। आपको ला ला लैंड से बाहर निकलने की जरूरत है।'
रॉनी यूटीवी ग्रुप के संस्थापक थे, जिसे 2012 में वॉल्ट डिज्नी कंपनी को बेच दिया गया था। उन्होंने तब से फिल्म निर्माण कंपनी आरएसवीपी मूवीज की स्थापना की है, और वर्तमान में ऑनलाइन शिक्षा कंपनी अपग्रेड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, जिसकी उन्होंने सह-स्थापना की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।