सब्सक्राइब करें

RRR Box Office Collection Day 4: ‘बाहुबली 2’ के मुकाबले ‘आरआरआर’ की आधी रही कमाई, ‘कश्मीर फाइल्स’ ने पूरे किए 18 दिन

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 29 Mar 2022 07:59 AM IST
विज्ञापन
RRR Box Office Collection Day 4 Baahubali 2 S S Rajamouli Ram Charan Jr NTR Ajay Devgn Alia Bhatt Kashmir Files Day 18
आरआरआर - बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक एस एस राजामौली की नई फिल्म ‘आरआरआर’ का सोमवार का कलेक्शन राजामौली की पिछली फिल्म ‘बाहुबली’ के पहले सोमवार के कलेक्शन के मुकाबले काफी कम रहा है। जूनियर एनटीआर और रामचरण की जोड़ी के सोमवार को हुए बॉक्स ऑफिस टेस्ट के नतीजे बहुत उत्साहित करने वाले तो नहीं रहे लेकिन, दोनों ने अपने प्रशंसकों का ज्यादा निराश भी नहीं किया। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा रविवार को ही छू लिया था। करीब 550 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म ‘आरआरआर’ को सुपरहिट का दर्जा पाने के लिए लिए करीब 1100 करोड़ रुपये की कमाई कम से कम करनी होगी।

Trending Videos
RRR Box Office Collection Day 4 Baahubali 2 S S Rajamouli Ram Charan Jr NTR Ajay Devgn Alia Bhatt Kashmir Files Day 18
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : insta

फिल्म ‘आरआरआर’ के तेलुगू संस्करण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शुक्रवार के बाद से लगातार गिरा है और सोमवार को ये गिरकर 16 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। फिल्म की राजामौली की पिछली फिल्म ‘बाहुबली 2’ से लगातार तुलना हो रही है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म वैसा प्रदर्शन कर नहीं पा रही है। तेलुगू संस्करण के साथ साथ फिल्म ‘आरआरआर’ के हिंदी संस्करण के कलेक्शन में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ का कलेक्शन भी अपने अब तक के सबसे कम पर आ गया। फिल्म का सोमवार का कलेक्शन इसकी रिलीज वाले शुक्रवार से पहली बार कम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Box Office Collection Day 4 Baahubali 2 S S Rajamouli Ram Charan Jr NTR Ajay Devgn Alia Bhatt Kashmir Files Day 18
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को सिर्फ 45 करोड़
फिल्म ‘आरआरआर’ ने रिलीज के पहले तीन दिन अपनी उम्मीद के हिसाब से भले कम कारोबार किया हो लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में बनी रही उत्सुकता ने इसे पहले तीन दिन में पूरे देश में 300 करोड़ रुपये का और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में मदद की। फिल्म ‘आरआरआर’  ने शुक्रवार को पूरे देश में कुल 130 करोड़ रुपये कमाए थे। इसमें इसके तेलुगू संस्करण का हिस्सा 100.13 करोड़ रुपये, हिंदी का 20.07 करोड़ रुपये, तमिल का 6.5 करोड़ रुपये, मलयालम का 3.1 करोड़ रुपये और कन्नड़ संस्करण का हिस्सा सिर्फ 20 लाख रुपये रहा। रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ने करीब 45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

RRR Box Office Collection Day 4 Baahubali 2 S S Rajamouli Ram Charan Jr NTR Ajay Devgn Alia Bhatt Kashmir Files Day 18
राम चरण - आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार का लिटमस टेस्ट
फिल्म ‘आरआरआर’ की कमाई रिलीज के पहले दिन 50 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई और ये इसके मेकर्स के लिए चिंता का विषय़ हो सकती है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक फिल्म ने इस दिन सिर्फ 45 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें तेलुगू संस्करण की कमाई करीब 16 करोड़ रुपये और हिंदी संस्करण की कमाई करीब 15.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिलीज के पहले सोमवार के कलेक्शन के हिसाब से अगर फिल्म ‘आरआरआर’ की तुलना राजामौली की पिछली ‘बाहुबली’ से करें तो ‘बाहुबली 2’ ने उस दिन करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

विज्ञापन
RRR Box Office Collection Day 4 Baahubali 2 S S Rajamouli Ram Charan Jr NTR Ajay Devgn Alia Bhatt Kashmir Files Day 18
द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

‘बाहुबली 2’ से कमजोर ‘आरआरआर’
फिल्म ‘बाहुबली’ के कलेक्शन के आगे राजामौली की फिल्म ‘आरआरआऱ’ पीछे छूट चुकी है। ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के पहले सोमवार को भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा था और रविवार के मुकाबले इसका कलेक्शन ज्यादा नीचे नहीं गिरा था। रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने कुल 80 करो़ड़ कमाए थे। फिल्म ने हिंदी में 40.25 करोड़ रुपये, तेलुगू में 27.75 करोड रुपये, तमिल में आठ करोड़ रुपये और मलयालम में चार करोड़ रुपये पहले सोमवार को कमाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed