सब्सक्राइब करें

Covid 19: राम चरण की पत्नी उपासना हुई थीं कोरोना संक्रमित, बोलीं- ‘सुरक्षित रहना और खुलकर जिंदगी जीना बहुत जरूरी’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 11 May 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
RRR fame Ram charan wife Upasana opens up about testing covid positive and recovering from it
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : social media
साउथ की सुपरहिट पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' में काम करने के बाद राम चरण साउथ के साथ ही हिंदी बेल्ट में भी काफी प्रसिद्ध हो गए हैं। वह अपनी फिल्म की रिलीज के साथ ही चर्चाओं में बने हुए थे और दर्शक उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को जानने के लिए भी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उनकी पत्नी उपासना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को चौंका दिया है। उपासना ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया कि वह कोरोना संक्रमित हो गई थीं, लेकिन अब बिल्कुल ठीक हैं। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनकी अच्छी सेहत की कामना भी कर रहे हैं।  
Trending Videos
RRR fame Ram charan wife Upasana opens up about testing covid positive and recovering from it
उपासना - फोटो : social media

पोस्ट कर दी जानकारी 
राम चरण की पत्नी उपासना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह पिछले हफ्ते कोविड-19 की चपेट में आ गई थीं। सुपरस्टार की पत्नी ने यह भी साझा किया कि अब वह ठीक हो गई हैं, लेकिन संक्रमित होने के बाद से बहुत डरी हुई हैं। हालांकि वह काम पर भी वापस लौट आई हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR fame Ram charan wife Upasana opens up about testing covid positive and recovering from it
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : social media

डर गई हैं राम चरण की पत्नी
इंस्टाग्राम पर उपासना ने अपनी एक तस्वीर साझा कर लिखा, "रिकवर्ड एंड रेडी टू रॉक एंड रोल-रेस्ट ब्रेक्स के साथ। पिछले हफ्ते मैं कोविड से संक्रमित हो गई थी। मुझे बहुत हल्के लक्षण दिखाई दिए थे, क्योंकि मैंने वैक्सीन लगवाई हुई थी। डॉक्टरों ने मुझे केवल पेरासिटामोल और विटामिन दिए थे। कोविड के इस अटैक के बाद से मैं काफी डरा हुआ महसूस कर रही हूं। इसके साथ ही इसने मेरी एनर्जी को भी प्रभावित किया है (अभी मुझसे कुछ भी नहीं हो पा रहा है।) कोविड के बाद अब मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है, ताकि इसके दुष्प्रभाव मुझे प्रभावित न करें। यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि कोविड पूरी तरह वापस आ रहा है या नहीं लेकिन सुरक्षित रहना ही बेहतर है। सुरक्षा के साथ ही जीवन को पूरी तरह से जीना है। मैंने अपना टेस्ट सिर्फ इसलिए कराया था, क्योंकि मैं चेन्नई में अपने दादा-दादी से मिलने के लिए जा रही थी। अगर नहीं कराती तो मुझे इसका पता कभी नहीं चलता।" 

RRR fame Ram charan wife Upasana opens up about testing covid positive and recovering from it
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : social media

उपासना करती हैं यह काम 
उपासना कामिनेनी एक इंटरप्रिन्योर होने के साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस की उपाध्यक्ष भी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति राम चरण और चिरंजीवी के परिवार के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। राम चरण की बात करें तो वह इस समय विजाग में निर्देशक शंकर के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन इसको फिलहाल RC15 बुलाया जा रहा है। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed