{"_id":"627bb357801a462e33419923","slug":"pandit-shiv-kumar-sharma-funeral-with-state-honors-in-mumbai-amitabh-bachchan-hariprasad-chaurasia-and-others-gave-tribute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shiv Kumar Sharma: पंडित शिवकुमार पंचतत्व में विलीन, जाकिर हुसैन ने दिया कंधा, बिग बी समेत कई सेलेब्स ने दी अंतिम विदाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shiv Kumar Sharma: पंडित शिवकुमार पंचतत्व में विलीन, जाकिर हुसैन ने दिया कंधा, बिग बी समेत कई सेलेब्स ने दी अंतिम विदाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 11 May 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
पंडित शिव कुमार शर्मा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्चन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का मंगलवार को पाली हिल स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनकी आयु 83 वर्ष थी। आज बुधवार को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा शबाना आजमी, गीतकार जावेद अख्तर, गायिका इला अरुण और कई अन्य लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।
2 of 7
पंडित शिव कुमार शर्मा के अंतिम संस्कार में बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया और जावेद अख्तर भी शामिल हुए
- फोटो : PTI
पंडित शिव कुमार शर्मा के अंतिम संस्कार में उनके सबसे करीबी रहे बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया भी मौजूद रहे। भारतीय सिनेमा में भी पंडित शिव कुमार शर्मा का अहम योगदान रहा था। उन्होंने "सिलसिला", "लम्हे", "चांदनी" और "डर" जैसी फिल्मों के लिए भी संगीत तैयार किया। पंडित शिवकुमार शर्मा को बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के साथ जुगलबंदी के लिए जाना जाता था। दोनों की जोड़ी ने शिव-हरि नाम से एक क्लासिक एलबम भी तैयार किया था।
3 of 7
तबला वादक जाकिर हुसैन ने पंडित शिव कुमार शर्मा के पार्थिव शरीर को कंधा दिया
- फोटो : PTI
तबला वादक जाकिर हुसैन ने अंतिम संस्कार के दौरान पंडित शिवकुमार शर्मा के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। जाकिर हुसैन और पंडित शिव कुमार शर्मा का एक दूसरे के साथ काफी जुड़ाव रहा। जहां पंडित शिव कुमार शर्मा संतूर से धुन छेड़ते थे, वहीं जाकिर हुसैन ने उनके साथ तबले पर संगत करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राजकीय सम्मान के साथ किया गया पंडित शिव कुमार शर्मा अंतिम संस्कार
- फोटो : PTI
पंडित शिव कुमार शर्मा के अंतिम संस्कार के दौरान उनके बेटे राहुल, रोहित, पत्नी मनोरमा तबला वादक जाकिर हुसैन और दोस्त व करीबी लोग मौजूद रहे। संगीतकार का अंतिम संस्कार उनके बेटों के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
पंडित शिव कुमार शर्मा के अंतिम दर्शन में जया बच्चन
- फोटो : PTI
संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन से उनके परिवार समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बिग बी के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन भी अंतिम संस्कार के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पंडित शिव कुमार शर्मा के परिवार का सांत्वना भी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।