फिल्म 'पृथ्वीराज' का ट्रेलर इस समय काफी चर्चा बटोर रहा है। अक्षय कुमार फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, उनके साथ फिल्म में मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में होंगी। ट्रेलर की भव्यता को देखकर साफ पता चल रहा है कि फिल्म को बड़े बजट के साथ बनाया गया है। इन दोनों सितारों के अलावा, चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा, साक्षी तंवर, मानव विज और ललित तिवारी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर बने ब्रज भाषा महाकाव्य, 'पृथ्वीराज रासो' पर आधारित है। फिल्म को मिल रहीं सुर्खियों के बीच हम आज इसकी पूरी स्टार कास्ट के द्वारा चार्ज की गई फीस के बारे में बात कर रहे हैं।
Prithviraj Movie: फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने बटोरी संजय दत्त से 12 गुना ज्यादा फीस, जानिए किसने ली कितनी रकम
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई किरदार निभाए हैं, लेकिन पृथ्वीराज चौहान का रोल बॉलीवुड सुपरस्टार के लिए बिल्कुल नया साबित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने इस महान सम्राट का किरदार निभाने के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये लिए हैं।
मानुषी छिल्लर
साल 2017 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद से ही मानुषी ने काफी चर्चाएं बटोरी हैं। वह पृथ्वीराज चौहान की पत्नी संयोगिता की भूमिका निभाते हुए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। अपने डेब्यू के लिए अभिनेत्री ने 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
सोनू सूद
'पृथ्वीराज' फिल्म में अभिनेता सोनू सूद एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म के लिए सूद ने करीब 3 करोड़ रुपये लिए हैं।
संजय दत्त
ब्लॉकबस्टर पैन इंडिया फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के बाद संजय दत्त काका कान्हा का किरदार निभाते 'पृथ्वीराज' में नजर आएंगे। किसी भी फिल्म के लिए उनकी मौजूदगी ही काफी है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में उनकी फैन फॉलोइंग में काफी बढ़ोतरी हुई है। कथित तौर पर अभिनेता ने फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।