साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। लॉकडाउन के बाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। वहीं, अब राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हो गई है, जिसके जबरदस्त एक्शन सीन्स ने फैंस को खुश कर दिया है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन ही धमाकेदार कमाई कर सबको हैरान कर दिया। फैंस ही नहीं, सेलेब्स भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, अब इस फिल्म पर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का रिव्यू भी सामने आ गया है, जो काफी शानदार है। अभिनेता ने फिल्म की जमकर तारीफ की है।
RRR: अल्लू अर्जुन ने दिया ‘आरआरआर’ का शानदार रिव्यू, फिल्म को बेस्ट बताते हुए स्टार कास्ट की तारीफों के बांधे पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अल्लू अर्जुन पहले दिन ही अपने परिवार के साथ फिल्म देखने थिएटर में पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद अभिनेता ने एक साथ कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने एसएस राजामौली के निर्देशन से लेकर स्टार कास्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने 'आरआरआर' को बेस्ट फिल्म बताया है। साथ ही उन्होंने 'आरआरआर' को राम चरण के करियर की भी बेस्ट फिल्म बताई।
अल्लू अर्जुन ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, '#RRR की पूरी टीम को हार्दिक बधाई। क्या शानदार फिल्म है। एसएस राजामौली को उनके विजन के लिए मेरा सम्मान। फिल्म में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मेरे भाई मेगा पावर राम चरण पर मुझे गर्व है। मेरे भाई को मेरा आदर और प्यार। जूनियर एनटीआर भी डायनमिक पावरहाउस के रूप में दिखे।'
अल्लू अर्जुन ने अपने अगले ट्वीट में अजय देवगन और आलिया भट्ट के काम की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, ‘फिल्म में अजय देवगन जी और हमारी सबसे प्यारी आलिया भट्ट द्वारा शानदार उपस्थिति रही।' इस ट्वीट में आगे अल्लू अर्जुन ने फिल्म के निर्माताओं से लेकर बाकी लोगों की भी जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने फिल्म किलर बताया। इन ट्वीट्स से साफ है कि अल्लू अर्जुन को ये फिल्म काफी पसंद आई है।
आरआरआर की शानदार शुरुआत
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने रिलीज के पहले दिन शानदार कमाई की है। फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में कुल 130 करोड़ रुपये की कमाई की। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘आरआरआर’ ने तेलुगू में 100.13 करोड़ रुपये, हिंदी में 20.07 करोड़ रुपये, तमिल में 6.5 करोड़ रुपये, मलयालम में 3.1 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 0.20 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा।