सब्सक्राइब करें

RRR: फिल्म आरआरआर में दिखाया गया देश का पहला झंडा, कंगना रणौत ने शेयर की तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 01 Apr 2022 10:32 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी विषय को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन लगभग सभी मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखती नजर आती हैं। कंगना रणौत इन दिनों लगातार बॉलीवुड फिल्मों पर अपनी राय दे रही हैं।

विज्ञापन
RRR: The unofficial first flag of the country shown in the film RRR Kangana Ranaut shared the picture on instagram story
कंगना रणौत, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी विषय को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन लगभग सभी मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखती नजर आती हैं। कंगना रणौत इन दिनों लगातार बॉलीवुड फिल्मों पर अपनी राय दे रही हैं। अभिनेत्री जहां कुछ फिल्मों का खुलकर विरोध करती नजर आ रही हैं तो वहीं कुछ फिल्मों की तारीफों के पुल बांध रही हैं। बीते दिनों फिल्म द कश्मीर फाइल्स की जमकर तारीफ करने के बाद अब अभिनेत्री इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर की फैन बनी हुई हैं।

Trending Videos
RRR: The unofficial first flag of the country shown in the film RRR Kangana Ranaut shared the picture on instagram story
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना लगातार इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। हाल ही में यह फिल्म देखने के बाद उन्होंने जमकर इसकी तारीफ की थी। फिल्म पर अपना पक्ष रखते हुए अभिनेत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इस फिल्म को शानदार और देशभक्ति से भरा हुआ बताया। वहीं अब एक बार फिर अभिनेत्री ने इस फिल्म से जुड़ा एक तथ्य फैंस के साथ साझा किया है। इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई एक तस्वीर में अभिनेत्री ने फिल्म में दिखाए गए देश के इतिहास को फैंस के साथ साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR: The unofficial first flag of the country shown in the film RRR Kangana Ranaut shared the picture on instagram story
फिल्म 'आरआरआर' पर कंगना की प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में शेयर की गई अपनी इंस्टा स्टोरी में कंगना रणौत ने एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की इस तस्वीर में देश के तिरंगे से जुड़ी जानकारी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में लिखा है कि फिल्म आरआरआर में दिखाया गया भारतीय ध्वज देश का पहला अनौपचारिक झंडा है। इसके साथ ही इस झंडे से जुड़ी जानकारी भी इस तस्वीर में लिखी दिखाई दे रही है। तस्वीर में बताया गया है कि भारत का यह अनौपचारिक ध्वज सचिन प्रसाद बोस और सुकुमार मित्र द्वारा बनाया गया था। यह ध्वज 1905 में हुए बंगाल के विभाजन के विरोध का एक प्रतीक था।

RRR: The unofficial first flag of the country shown in the film RRR Kangana Ranaut shared the picture on instagram story
फिल्म-आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा तस्वीर में यह भी लिखा है कि इसी तरह का एक ध्वज 1907 में भारतीय क्रांतिकारी भीकाजी कामा ने जर्मनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन के दौरान फहराय था। इसके साथ ही इस तस्वीर के जरिए अभिनेत्री ने सभी से एक सवाल भी पूछा। दरअसल, तस्वीर के अंत में एक सवाल लिखा नजर आ रहा है, जिसमें पूछा गया कि हम में से कितने लोगों को देश के स्वतंत्रता संग्राम के इस अध्याय के बारे में पता है। 

विज्ञापन
RRR: The unofficial first flag of the country shown in the film RRR Kangana Ranaut shared the picture on instagram story
फिल्म-आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 'आरआरआर' 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन नजर आए हैं। दर्शक एसएस राजामौली की इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज के पहले छह दिनों में फिल्म ‘आरआरआर’ ने 448.33 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार ऐसे ही बनी रहने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed