फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खास शख्स के कहने पर श्रीदेवी को दिया गया था राजकीय सम्मान, RTI में हुआ खुलासा

Sat, 31 Mar 2018 12:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 31 Mar 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
rti report says Sridevi Given State Funeral On CMO direction
श्रीदेवी

श्रीदेवी के निधन के बाद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ क्यों किया गया। इस मामले में आरटीआई दाखिल की गई थी। अब RTI आवेदन के जवाब में बताया गया है कि आखिर किसके कहने पर ऐसा किया गया। 

rti report says Sridevi Given State Funeral On CMO direction
श्रीदेवी

RTI के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के कार्यालय के निर्देश पर श्रीदेवी को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई थी। यह आरटीआई मुंबई के अनिल गलगली ने दाखिल की थी। इसके जवाब में कहा गया कि किसी व्यक्ति का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की अनुमति देने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है।

rti report says Sridevi Given State Funeral On CMO direction
श्रीदेवी

इससे साफ है कि महाराष्ट्र के सीएम के कहने पर ऐसा किया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले एमएनएस की रैली के दौरान राज ठाकरे ने कहा था, 'श्रीदेवी की मौत शराब पीने के कारण हुई थी। इसके बाद उन्हें तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान दिया गया, जो कि गलत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rti report says Sridevi Given State Funeral On CMO direction
राज ठाकरे

उन्होंने आगे कहा था, 'जब श्रीदेवी जैसी पर्सनालिटी की मौत होती है आप उन्हें तिरंगे में लपेटते हैं और कहते हैं कि यह सम्मान इसलिए दिया गया क्योंकि वह पद्मश्री से सम्मानित थीं। यह महाराष्ट्र सरकार की गलती है।'

विज्ञापन
rti report says Sridevi Given State Funeral On CMO direction
श्रीदेवी

24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से श्रीदेवी का निधन हो गया था। इसके बाद 28 फरवरी को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए लाखों फैंस की भीड़ उमड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed