फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक के घर आईं नन्ही परी! जिम ट्रेनर ने साझा की खुशखबरी

Sun, 17 Dec 2023 11:13 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 17 Dec 2023 11:13 PM IST
सार

रुबीना दिलैक के फैंस कपल की तरफ से इस खुशखबरी के आधिकारिक एलान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई बयान नहीं सामने आया है। लोगों को लग रहा है कि कपल जल्द ही इस खबर को ऑफिशियल कन्फर्म कर देंगे।

विज्ञापन
Rubina Dilaik Abhinav Shukla became a parents actress gave birth twin daughters her Trainer shared Good News
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक के घर दो नन्हीं परियों ने जन्म लिया है। उनके जिम ट्रेनर ने पोस्ट साझा कर बताया कि रुबीना ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। इस पोस्ट को साझा करने के बाद उनके जिम ट्रेनर ने इसे डिलीट कर दिया है। कपल की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है, जिम ट्रेनर ने पोस्ट किया और फिर डिलीट कर दिया। ऐसे में फैंस अब रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला के कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं। 

Rubina Dilaik Abhinav Shukla became a parents actress gave birth twin daughters her Trainer shared Good News
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

रुबीना दिलैक के फैंस कपल की तरफ से इस खुशखबरी के आधिकारिक एलान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई बयान नहीं सामने आया है। लोगों को लग रहा है कि कपल जल्द ही इस खबर को ऑफिशियल कन्फर्म कर देंगे।

Rubina Dilaik Abhinav Shukla became a parents actress gave birth twin daughters her Trainer shared Good News
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रुबीना दिलैक ने अपनी प्रेग्रनेंसी की पूरी जर्नी को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है। अपनी प्रेग्रनेंसी के नौवें महीने में कपल ने फैंस को जानकारी दी थी कि वह जुड़वा बच्चे के माता-पिता बनेंगे। ऐसे में आज उनकी जुड़वा बच्चियों की खबर सुनकर उनके फैंस बेहद खुश हो गए। मगर उनके जिम ट्रेनर ने पोस्टर साझा करने के कुछ देर बाद उसे डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rubina Dilaik Abhinav Shukla became a parents actress gave birth twin daughters her Trainer shared Good News
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : instagram

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रुबीना और अभिनव खुद फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा करेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं रुबीना की बहन रोहिणी दिलैक भी जल्द मां बनने वाली हैं। बहन रोहिणी दिलैक की प्रेग्नेंसी की खबर भी खुद रुबीना दिलैक ने ही फैंस को दी थी। ऐसे में अब फैंस को इंतजार है कि अभिनेत्री जल्द ही इस अपनीं जुड़वां बच्ची की बात को कंफर्म करेंगीं। 

विज्ञापन
Rubina Dilaik Abhinav Shukla became a parents actress gave birth twin daughters her Trainer shared Good News
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

रुबीना और अभिनव ने साल 2018 में शिमला में शादी रचाई थी। हालांकि, उनका रिश्ता लॉकडाउन के दौरान मुश्किल दौर से गुजरा था और दोनों में खटपट रहती थी। इसके बाद दोनों ने सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में पार्ट लिया था और खुद को एक आखिरी मौका देने का फैसला किया था। शो में उन्होंने अपने मतभेद सुलझाए और दोनों का रिश्ता मजबूत हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed