फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान के भांजे इमरान की शादी में 8 साल बाद आई दरार, पत्नी ने छोड़ा घर?

Tue, 21 May 2019 05:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 21 May 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Rumours says Aaamir Khan Nephew Imran Khan Avantika Malik wedding is in trouble after 8 years
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter

आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे इमरान खान बॉलीवुड में बीते 4 साल से लाइमलाइट से दूर हैं। आखिरी बार इमरान 'कट्टी बट्टी' (Katti Batti) फिल्म में नजर आए थे। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं इमरान खान (Imran Khan) की निजी जिंदगी ठीक नहीं चल रही हैं। इमरान और उनकी पत्नी अवंतिका के रिश्तों में खटास की खबरें आई हैं। इमरान और अवंतिका की लव मैरिज हुई थी।

Rumours says Aaamir Khan Nephew Imran Khan Avantika Malik wedding is in trouble after 8 years
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter

डीएनए ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अवंतिका और इमरान के बीच कई तरह के विवाद शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि बात यहां तक बढ़ गई कि अवंतिका ने इमरान के मुंबई के पाली हिल में बने घर को भी छोड़ दिया है। खबरों की मानें तो वह इस वक्त अपने परिवार के साथ रह रही हैं। कहा जा रहा है कि अवंतिका और इमरान का परिवार दोनों के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहा है। 

Rumours says Aaamir Khan Nephew Imran Khan Avantika Malik wedding is in trouble after 8 years
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter

इमरान खान ने साल 2011 में लॉग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ शादी रचाई थी। अवंतिका और इमरान की एक बेटी भी है जिसका नाम इमायरा है। फिल्म करियर की बात करें तो इमरान ने साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' फिल्म से जेनेलिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म तो हिट हुई और इमरान का करियर भी ठीक-ठाक चल पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says Aaamir Khan Nephew Imran Khan Avantika Malik wedding is in trouble after 8 years
Imran Khan - फोटो : twitter

इस फिल्म के बाद इमरान कई सारी फिल्मों में नजर आए लेकिन अपने मामा आमिर खान की तरह इंडस्ट्री में कुछ खास जगह नहीं बना पाए।इमरान को बॉलीवुड में 11 साल हो चुके है लेकिन साल 2015 के बाद उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। इमरान खान ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड एक्टर काम करना शुरू किया था। 

विज्ञापन
Rumours says Aaamir Khan Nephew Imran Khan Avantika Malik wedding is in trouble after 8 years
imran khan in Jo Jeeta Wohi Sikandar - फोटो : twitter

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' फिल्म में इमरान ने आमिर खान के बचपन का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 4 साल बाद इमरान ने 'जो जीता वही सिकंदर' फिल्म में नजर आए। इस फिल्म में भी आमिर लीड रोल में थे जिसमें इमरान ने उनके बचपन का किरदार निभाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed