मलाइका-अर्जुन हो या फिर रणबीर-आलिया इन दिनों बॉलीवुड में प्यार का खुमार छाया हुआ है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म इंडस्ट्री की एक और हीरोइन प्यार में गिरफ्त हो चुकी हैं। इस अभिनेत्री का नाम भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) है। खास बात है जहां एक ओर भूमि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं तो वहीं उनका नाम जिस अभिनेता के साथ जोड़ा जा रहा है वह कोई और नहीं बल्कि 'मित्रों' फिल्म के हीरो हैं।
मलाइका के बाद अब भूमि के अफेयर की खबरें तेज, इस हीरो के साथ जुड़ा नाम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक जैकी भगनानी और भूमि पेडनेकर सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि दोस्त से कहीं बढ़कर हैं। रिपोर्ट के अनुसार भूमि जैकी की कार में रोजाना जिम तक जाती हैं। उन्हें जैकी की कार में जिम जाते हुए कई बार स्पॉट किया गया है।
यह भी पढ़ें:- टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के 2 साल पूरे होने पर भूमि का बड़ा खुलासा, PM मोदी भी करेंगे गर्व
इस वजह से भूमि और जैकी के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। हालांकि इस बारे में इन दोनों सेलिब्रिटी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान भूमि ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की थी। भूमि ने कहा था- 'मैं एक मॉडर्न लड़की हूं। मैंने कई लोगों को डेट किया है।'
यह भी पढ़ें:- आयुष्मान-विक्की को नेशनल अवॉर्ड मिलते ही फूले नहीं समा रहा बॉलीवुड, ट्वीट कर दी ऐसे बधाई
भूमि ने आगे कहा- 'ईमानदारी से कहना चाहती हूं तब मुझमें इतनी समझ नहीं थी। मैं अभी भी अपने सभी एक्स ब्वॉयफ्रेंड की दोस्त हूं।' भूमि आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'सोनचिड़िया' फिल्म में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। भूमि फिलहाल 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में भूमि के अलावा कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं।
दिलचस्प बात है कि जहां एक ओर भूमि के अफेयर की खबरें आ रही हैं तो वहीं कार्तिक का नाम भी सारा अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल, सारा और कार्तिक ने 'लव आजकल 2' की शूटिंग पूरी की है। उसके बाद कार्तिक भूमि के साथ फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए। शूटिंग के दौरान सारा कार्तिक से मिलने लखनऊ भी पहुंची थीं। तब से दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला।