{"_id":"5c36f6fdbdec22532f13ec22","slug":"rumours-says-salman-khan-ban-boney-kapoor-entry-in-house-reason-is-arjun-kapoor-malaika-affair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका-अर्जुन के अफेयर के बीच सलमान ने लिया बड़ा फैसला, भुगतना पड़ेगा बोनी कपूर को अंजाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका-अर्जुन के अफेयर के बीच सलमान ने लिया बड़ा फैसला, भुगतना पड़ेगा बोनी कपूर को अंजाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan boney kapoor
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की बढ़ती नजदीकियां खान 'खानदान' को लगातार खटक रही हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान खान ने बोनी कपूर की दो बड़ी बजट फिल्मों को करने से इंकार कर दिया है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं सलमान ने उनकी घर की एंट्री पर भी बैन लगा दिया है।
Trending Videos
2 of 5
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : File Photo
आईबीटी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने यह फैसला मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की वजह से किया। दरअसल, अर्जुन कपूर पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं। वहीं अब मलाइका से बढ़ती नजदीकियां सलमान को रास नहीं आ रहीं। ऐसे में सलमान खान का यह कदम कहीं न कहीं उनके गुस्से को जरूर दर्शा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
salman boney
- फोटो : twitter
रिपोर्टस की मानें तो सलमान ने फिल्ममेकर से अर्जुन को फिल्म में कास्ट न करने को कहा था। इसके बाद अर्जुन ने सलमान को यह कहकर मनाया कि वह अब कुछ ऐसा नहीं करेंगे जिससे उन्हें या फिर उनके परिवार को तकलीफ हो। वहीं अब ऐसा लग रहा है अर्जुन और मलाइका की नजदीकियों ने एक बार फिर से बॉलीवुड के दबंग खान को परेशान करना शुरू कर दिया है जिसकी वजह से सलमान ने बोनी कपूर के घर में एंट्री को बैन करने का फैसला किया।
4 of 5
arjun malaika and boney kapoor
- फोटो : File Photo
बोनी कपूर और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त हैं। खबरों की मानें तो बोनी कपूर ने अपने बेटे अर्जुन को मलाइका से दूर रहने की भी बात कही। यह भी कहा था कि तुम दोनों के रिश्ते का उनकी दोस्ती पर असर पड़ रहा है। फिलहाल सलमान ने बोनी कपूर की दो फिल्मों से किनारा कर लिया है। इनमें 'वॉन्टेड 2' और 'नो एंट्री में एंट्री' शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
फिल्म छोड़ने की वजह सलमान ने नहीं बताई लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका की वजह से ही सलमान ने ये फिल्में छोड़ी हैं। गौरतलब है कि दोनों ही फिल्मों के पार्ट 1 में सलमान खान मुख्य भूमिका में थे और दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थीं। आपको बता दें, बीतो दिनों से अर्जुन कपूर और मलाइका को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X