अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 15 Jan 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली क्राइम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के पहले सीजन के सफल होने के बाद, इसके निर्माता सीरीज की दूसरी किश्त लाने की तैयारियां कर रहे हैं। इस सीरीज के लिए कलाकार खुद को किरदार में सही तरह से समाहित करने के लिए अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। दिल्ली क्राइम के पहले सीजन में परिवीक्षाधीन आईपीएस नीति सिंह का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रसिका दुग्गल बताती हैं कि सीरीज का यह दूसरा सीजन, पहले वाले से भी ज्यादा जबरदस्त होने वाला है।
2 of 4
दिल्ली क्राइम और निर्भया केस
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सीजन में आईपीएस नीति सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के रूप में नजर आएंगी। अपने किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय करने के लिए रसिका बहुत मेहनत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने किरदार की तैयारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन जाती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने काफी वक्त शहर के एसीपी के साथ गुजारा है, ताकि वह उनके कर्तव्यों की जानकारी और काम करने के तौर तरीकों के बारे में जान सकें।
3 of 4
रसिका दुग्गल
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी तैयारियों की प्रक्रिया बताते हुए रसिका कहती हैं, 'एक दिन पुलिस स्टेशन में बिताने से मुझे मेरी असलियत मालूम हुई। यह मुझे याद दिलाने के लिए काफी था कि हम कितनी नाजुक स्थितियों में रहते हैं। मैंने पुलिस अफसरों के साथ रहकर उनके काम को जाना और उनके तौर तरीकों पर बारीकी से अध्ययन किया।' रसिका ने आगे कहा कि वह इस किरदार को फिर से कर रही हैं, तो इसे लेकर जितनी उत्साहित हैं, उतनी ही गंभीर भी हैं। वह कहती हैं, 'इस किरदार को फिर से करना मेरे लिए एक पुराने दोस्त से मिलने जैसा है। मुझे इस किरदार की मूल बातें पता हैं, लेकिन फिर भी बहुत कुछ सीखना अभी बाकी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Rasika Dugal
बता दें कि इस सीरीज का पहला सीजन दिल्ली के सबसे चर्चित मामले, निर्भया के बलात्कार और हत्या, पर आधारित है। इसको पूरी दुनिया में सराहना मिली है, जिसमें मुख्य कलाकारों में अभिनेत्री शेफाली शाह ने सबसे दमदार अभिनय का नमूना पेश किया है। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन दिल्ली की ही किसी और आपराधिक घटना से पर्दा उठाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।