फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स रैकेट चला रहा था बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर, मुंबई पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल, किया गिरफ्तार

Wed, 15 Jan 2020 07:45 PM IST
Avinash Pal पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 15 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Mumbai police has arrested a Bollywood casting director for his alleged involvement in a sex racket
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मुंबई पुलिस ने हाल ही में बॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर को सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वर्सोवा के पश्चिमी इलाके से उन्होंने एक मेकअप आर्टिस्ट और एक जूनियर अभिनेता को इनके शिकंजे से बचाया है।

Mumbai police has arrested a Bollywood casting director for his alleged involvement in a sex racket
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)

पुलिस ने बताया कि जांच में पहले साक्ष्य जुटाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर देह व्यापार निवारण अधिनियम का एक मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने मंगलवार को नवीन प्रेमलाल आर्य को गिरफ्तार किया है। बता दें पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह एक कॉफी शॉप में पीड़ितों को 60 हजार रुपए में आगे भेज रहा था।

Mumbai police has arrested a Bollywood casting director for his alleged involvement in a sex racket
handcuff

पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने इस रैकेट के बारे में जानकारी दी थी। यह सेक्स रैकेट पिछले कुछ महीनों से चल रहा था और इसमें कई मॉडल और बॉलीवुड कलाकारों के नाम शामिल होने की खबर है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai police has arrested a Bollywood casting director for his alleged involvement in a sex racket
hathkadi

नवीन के पास एक पुलिसकर्मी नकली ग्राहक बनकर गया जहां वो फिल्मों में काम करने वाली एक मॉडल और एक आर्टिस्ट को 60 हजार रुपये के बदले भेजने के लिए तैयार हो गया। आरोपी जैसे ही होटल पहुंचा पुलिस ने उसे धर दबोचा। सामाजिक सेवा शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संदेश येओले ने बताया कि बचाई गईं दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की हैं।

विज्ञापन
Mumbai police has arrested a Bollywood casting director for his alleged involvement in a sex racket
Amrita Dhanoa - फोटो : instagram

पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सेक्स रैकेट में पकड़े जाने की ये कोई पहली खबर नहीं हैं इससे पहले हाल ही में अमृता धनोआ का नाम भी इस मामले में सामने आया था। पुलिस ने उन्हें मुंबई के एक 5 सितारा होटल से गिरफ्तार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed