फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड अभिनेत्री ने किया खुलासा, 'गोरे रंग की वजह से नहीं मिली थी फिल्म'

Wed, 15 Jan 2020 07:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 15 Jan 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Divya Dutta said once she lost a role because She was fair to play a villager
अभिनेत्री दिव्या दत्ता - फोटो : amarujala

बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने जानें कितनी ही फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा दिखाया है। वहीं दिव्या का ये जलवा फिल्मों में अब भी जारी है। हालांकि दिव्या का ये फिल्मी सफर आसान नहीं रहा। दिव्या को इन बुलंदियों पर पहुंचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कई बार उन्हें किरदारों के लिए सीधे तौर पर मना भी कर दिया गया। ऐसा ही एक किस्सा दिव्या दत्ता ने हाल ही में साझा किया है।

Divya Dutta said once she lost a role because She was fair to play a villager
Divya Dutta

फिल्म वीर जारा में दिव्या दत्ता का किरदार काफी बड़ा नहीं था लेकिन बावजूद इसके उनके किरदार और अभिनय को सभी ने काफी पसंद किया। इस बारे में दिव्या कहती हैं, 'हां वीर जारा की सफलता के बाद मुझे इस बात का अहसास हुआ कि चाहें आपका किरदार बड़ा न हो लेकिन दमदार होना चाहिए।' दिव्या आगे कहती हैं, 'मुझे बाद में मेरे निर्देशक ने बताया कि एक बड़ी एक्ट्रेस मेरे किरदार को करना चाहती थी।'

Divya Dutta said once she lost a role because She was fair to play a villager
दिव्या दत्ता

दिव्या आगे कहती हैं, 'पहले सेलेब्स कहते थे कि किरदार छोटा है तो नहीं करेंगे, लेकिन अब कहते हैं कि किरदार में दम है तो जरूर करेंगे।' इसके बाद दिव्या से फिल्मों में कास्टिंग को लेकर सवाल पूछा गया कि भूमि और तापसी ने सांड की आंख में अपने से कई गुना बड़ी महिलाओं का किरदार निभाया। भूमि को फिल्म बाला के लिए ब्लैक मेकअप का इस्तेमाल करना पड़ा। इस बारे में क्या कहेंगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Dutta said once she lost a role because She was fair to play a villager
Divya Dutta

इस सवाल का जवाब देते हुए दिव्या ने कहा, 'ये कोई बड़ी बात नहीं है, सारांश में अनुपम खेर अपनी उम्र से बड़े शख्स का किरदार निभाया। मदर इंडिया का किरदार नर्गिस जी ने तब निभाया, जब वो अपने करियर के शीर्ष पर थीं। फर्क नहीं पड़ता कि कौन किस किरदार को निभा रहा है बल्कि फर्क पड़ता है कि कौन किस किरदार को कैसे निभा रहा है।'

विज्ञापन
Divya Dutta said once she lost a role because She was fair to play a villager
अभिनेत्री दिव्या दत्ता

बदलते वक्त का उदाहरण देते हुए दिव्या ने कहा, 'एक बार मुझे एक किरदार के लिए यह बोलकर मना कर दिया गया था कि मैं गोरी हूं और निर्देशक के मुताबिक गांव की लड़की सांवली होनी चाहिए। उस वक्त मुझे बुरा लगा था क्योंकि फिल्म की कथा का लड़की के रंग से कोई लेना देना नहीं था।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed