{"_id":"5e1ee02d8ebc3e4b2736d0a3","slug":"bjp-minister-babul-supriyo-named-her-daughter-naina-after-padukone-padukone-yeh-jawaani-hai-deewani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'छपाक' अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फैन हैं ये भाजपा सांसद, YJHD देखकर रखा बेटी का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'छपाक' अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फैन हैं ये भाजपा सांसद, YJHD देखकर रखा बेटी का नाम
'छपाक' अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) जाने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। बॉलीवुड के साथ ही साथ सोशल मीडिया भी दो पक्षों में विभाजित नजर आ रहा है। एक पक्ष जहां दीपिका के समर्थन में आया तो वहीं दूसरा पक्ष अभिनेत्री के विरोध में। ऐसे में अब भाजपा नेता और सिंगर बाबुल सुप्रियो ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है।
2 of 5
babul supriyo
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जाने पर दीपिका के लिए सोशल मीडिया में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल की निंदा की, लेकिन यह सवाल भी किया कि वह विश्वविद्यालय में केवल एक समूह से ही क्यों मिलीं। इसके साथ ही बाबुल ने ये भी कहा कि वो दीपिका के बड़े प्रशंसक हैं।
3 of 5
Babul Supriyo
- फोटो : twitter
बाबुल सुप्रियो ने दीपिका ने कहा, 'मैं दीपिका का प्रशंसक हूं। मैंने मेरी बेटी का नाम 'नैना' भी उनकी फिल्म ये जवानी है दीवानी देखने के बाद ही रखा था।' वहीं आगे बाबुल ने कहा कि आप किसी से भी प्यार करते हैं लेकिन उनके सभी फैसले आपको सही लगें, ऐसा नहीं हो सकता है। अपनी फिल्म के प्रचार के लिए दीपिका का जेएनयू जाना और उस समय एक ही समूह से मिलना कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाबुल सुप्रियो
वहीं सोशल मीडिया पर दीपिका के लिए इस्तेमाल किए जा रहे अपशब्दों पर बाबुल ने कहा कि कुछ लोगों ने दीपिका के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया है जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं। किसी भी हालत में किसी भी फोरम पर किसी भी तरीके का घटिया शब्द या अपशब्द का उपयोग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म एसिड अटैक पीड़िता की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म ने अभी तक 23.92 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।