फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रीट्वीट: रसेल क्रो और कंगना रणौत को एक फिल्म में साथ देखने की फैन ने जताई इच्छा, अभिनेता ने दी ये प्रतिक्रिया

Sat, 14 Aug 2021 08:57 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 14 Aug 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
Russell crowe retweet fans wish to see him in a movie with kangana ranaut fans gave reaction
रसेल क्रो, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा प्रेमियों के दिल में अक्सर अपने चहीते सितारों को लेकर कई तरह की ख्वाहिशें होती हैं और अक्सर वो अपनी ये इच्छाएं सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। अब हाल ही में एक फैन ने ट्वीट कर ये इच्छा जाहिर की थी कि वो हॉलीवुड अभिनेता रसेल क्रो और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को एक ही फिल्म में देखना चाहते हैं।



रसेल ने रीट्वीट किया फैन का पोस्ट

फैन ने ट्वीट किया था, 'कितना अच्छा होगा ना अगर दो प्रतिभाशाली कलाकार दो अलग फिल्म इंडस्ट्री से आकर साथ काम करें, एकाडमी अवॉर्ड विजेता रसेल क्रो और चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना रणौत अगर एक फिल्म में काम करें तो'। सबसे खास बात ये है कि फैन के इस ट्वीट को अभिनेता रसैल ने रीट्वीट किया है।



Russell crowe retweet fans wish to see him in a movie with kangana ranaut fans gave reaction
रसेल क्रो - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ग्लैडियेटर में अपनी परफॉरमेंस से एकाडमी अवॉर्ड अपने नाम करने वाले 57 वर्षिय अभिनेता रसेल क्रो ने इस ट्वीट को रीट्वीट कर फैंस के दिलों में हलचल मचा दी। एक यूजर ने लिखा- इस बात में कोई संदेह नहीं है कि दोनों एक साथ फिल्म में काफी अच्छे लगेंगे। वहीं एक ने लिखा- ये दोनों साथ आए तो फिल्म वाकई धमाल होगी।

Russell crowe retweet fans wish to see him in a movie with kangana ranaut fans gave reaction
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत से लोगों ने उनके रीट्वीट पर ये भी पूछा कि ये अभिनेत्री कौन हैं? वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि, 'रसेल और कंगना दोनों ही शानदार कलाकार हैं, ये देखकर अजीब लगता है कि उन्हें लेकर मीडिया में काफी नकारात्मक बातें सुनने को मिलती हैं। रसेल आप इन बातों से खुद को दूर रखिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Russell crowe retweet fans wish to see him in a movie with kangana ranaut fans gave reaction
रसेल क्रो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रसेल ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है जिसमें ए ब्यूटीफूल माइंड, नोहा,  द नाइस गाइज और मैन ऑफ स्टील शामिल है। वो बहुत जल्द क्रिस हेम्सवर्थ के साथ फिल्म थॉर- लव एंड थंडर में नजर आएंगे। गौरतलब है कि एवेंजर्स एंडगेम के बाद फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Russell crowe retweet fans wish to see him in a movie with kangana ranaut fans gave reaction
कंगना रणौत - फोटो : Instagram/kanganaranaut

वहीं बात करें कंगना की तो हाल ही में उन्होंने फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग पूरी की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें साझा की थी जिस पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। हालांकि कंगना ने उन ट्रोलर्स को जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी। कंगना धाकड़ के अलावा तेजस और थलाइवी में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed