सब्सक्राइब करें

Russia-Ukraine War: 'बॉर्डर' से 'उरी' तक, युद्ध पर आधारित हैं ये पांच फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 01 Mar 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
Russia Ukraine War From Border to Uri these five films are based on war watch on these OTT platforms
बॉलीवुड फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

रूस और यूक्रेन के बीच के युद्ध ने अब भयानक रूप ले लिया है। रूस की तरफ से लगातार यूक्रेन पर हमला किया जा रहा है, तो यूक्रेन की सेना भी स्थिति का सामना कर रही है। दावा किया जा रहा है कि रूस के हमले में यूक्रेन के 70 सैनिक मारे गए हैं। वहीं, रूस और यूक्रेन के इस युद्ध ने दुनियाभर में बहस छेड़ दी है। इतना ही नहीं, मनोरंजन को पसंद करने वाले लोग अब वॉर पर बनी फिल्मों को सर्च कर रहे हैं। तो आज हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसमें दो देशों की युद्ध की स्थिति और जवानों का जज्बा बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। 

Trending Videos
Russia Ukraine War From Border to Uri these five films are based on war watch on these OTT platforms
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- बॉर्डर
ओटीटी प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो
'बॉर्डर' फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जेपी दत्ता ने राजस्थान की सीमा पर 1971 में भारत- पाकिस्तान युद्ध की एक घटना को दिखाने की कोशिश की थी, जिसमें वह कामयाब भी रहे। इस फिल्म में वह सब कुछ देखने को मिला, जो एक देशभक्ति से प्रेरित फिल्म में होना चाहिए। फिल्म 'बॉर्डर' में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी जैसे कलाकारों ने अभिनय कर दर्शकों के दिलों को जीता था। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War From Border to Uri these five films are based on war watch on these OTT platforms
एलओसी कारगिल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म - एलओसी: कारगिल
ओटीटी प्लेटफॉर्म - प्राइम वीडियो
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'एलओसी: कारगिल' साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध की कहानी को बयां करती है। इस फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। इस में अजय देवगन, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, मोहनीश बहल, सुनील शेट्टी, अरमान कोहली, संजय दत्त, नागार्जुन, अक्षय खन्ना, मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा, ईशा देओल और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
Russia Ukraine War From Border to Uri these five films are based on war watch on these OTT platforms
अक्ष्य - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म - लक्ष्य
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
साल 2004 में रिलीज हुई 'लक्ष्य' एक वॉर-ड्रामा फिल्म है, जिसमें कारगिल युद्ध दिखाया गया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War From Border to Uri these five films are based on war watch on these OTT platforms
गाजी अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म - गाजी अटैक
ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेज़न
इस लिस्ट में फिल्म 'गाजी अटैक' का नाम शामिल है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच अंडरवाटर सबमरीन ऑपरेशन से हुए युद्ध की कहानी पर आधारित है, जिसमें राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू, अतुल कुलकर्णी और केके मेनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म गाजी अटैक साल 2017 में आई थी। गाजी अटैक अमेज़न पर आप आसानी से देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed