ऋतिक रोशन और सबा आजाद बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने से कभी पीछे नहीं हटे हैं। वैसे, उनके रिश्ते ने कभी भी उनके निजी करियर को प्रभावित नहीं किया है और दोनों ही जो भी करते हैं, उसमें चमकते रहते हैं, लेकिन हाल ही में खुलासा हुआ है कि ऋतिक को डेट करने के बाद सबा को कोई भी वॉयस ओवर का काम नहीं मिला है। इस पर अब अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है।
Saba Azad: ऋतिक को डेट करने के कारण सबा को दो साल तक नहीं मिला VO का काम, बोलीं- हम अंधकार युग में जी रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबा ने हाल ही में, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सबसे पहले एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, "अपने काम पर वापस 2 साल से ज्यादा समय के बाद वीओ रिकॉर्ड कर रही हूं।" बाद में उनकी स्टोरीज में लंबे-लंबे टेक्स्ट थे कि पिछले 2 सालों से उन्हें यह काम क्यों नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि वह दो साल से अधिक समय से वॉयस-ओवर आर्टिस्ट हैं और यह उनके द्वारा चुने गए तीन करियर में से एक है। उन्होंने इसे आर्थिक रूप से सबसे सफल करियर में से एक बताया। बाद में उन्होंने फैंस को उन विज्ञापनों की एक झलक भी दिखाई जिनमें उन्होंने आवाज दी है और स्वीकार किया कि जब अभिनेत्री को काम मिलना बंद हो गया तो वह उलझन में पड़ गईं।
Chandu Champion Review: कार्तिक आर्यन की मजबूत अदाकारी ने जीते दिल, पढ़िए कहानी के अलावा और कहां चूकी फिल्म
सबा ने उस निर्देशक का नाम लिए बिना, जिसके साथ वह नियमित रूप से काम करती थीं बताया कि सबा को काम न देने पर उन्होंने क्या कहा था। सबा बताया कि उन्होंने सीधे उनसे बात की और उनसे इस मामले के बारे में पूछा। उनके जवाब ने अभिनेत्री को चौंका दिया। निर्देशक को लगा कि वह एक सफल अभिनेता को डेट करने के कारण अब वॉयस ओवर नहीं करना चाहेंगी।

सबा ने आगे लिखा, "क्या हम अभी भी उस अंधकार युग में जी रहे हैं, जहां हम मानते हैं कि एक सफल साथी के साथ रिश्ते में एक महिला को अब अपने लिए भोजन की व्यवस्था नहीं करनी पड़ती? या उसे अपना किराया और बिल नहीं चुकाना पड़ता? या उसे अपने काम पर गर्व नहीं होता और उसे अपना और अपने परिवार का ख्याल नहीं रखना पड़ता? यह दुखद रूप से एक पितृसत्तात्मक मानसिकता है।"
