बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों अपनी किताब 'सच कहूं तो: मेरी आत्मकथा' को लेकर चर्चा में हैं, इस किताब में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज साझा किए हैं। अभिनेत्री ने बताया है कि एक वक्त उनकी मां आत्महत्या तक की कोशिश कर चुकी हैं। इसका कारण था उनके पिता की दूसरी शादी। नीना गुप्ता ने अपनी मां के बारे में बताते हुए लिखा है कि उनकी मां शकुंतला गुप्ता एक पंजाबी लड़की थी।
खुलासा: 'पिता की दूसरी शादी के बाद मां ने की थी आत्महत्या की कोशिश', नीना गुप्ता ने खोले कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीना लिखती हैं, 'पिता से मिले उस धोखे की वजह से मेरी मां पूरी तरह से टूट गई थी। उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने की नाकाम कोशिश भी की थी। मुझे काफी वक्त बाद समझ आया कि मेरे पिता खाना खाने के बाद कहा जाते हैं। वह सुबह नाश्ते के लिए नहीं आते थे। कपड़े बदलने के बाद दफ्तर चले जाते थे। हम उनकी दूसरी वाइफ को सीमा आंटी कहा करते थे।'
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनके पिता लगातार दो परिवार के बीच पिसते रहते थे। उनकी दूसरी शादी से दो बेटे भी हैं। लेकिन, जब वह बड़ी हो रही थी तो उन्हें नहीं जानती थीं।' नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि उनकी शादी होने वाली थीं लेकिन ऐन वक्त पर उनकी शादी कैंसिल हो गई। लेकिन आज तक उन्हें ये नहीं पता चल सका कि आखिर किन कारणों से उनके एक्स ने शादी कैंसिल की थी।
अभिनेत्री ने बताया, 'मैं दिल्ली में शॉपिंग कर रही थी और अचानक उस शख्स का कॉल आया कि मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता। आखिरी वक्त पर शादी करने से उस लड़के ने मना कर दिया। आज तक इस बारे में नहीं जान पाई कि आखिर क्यों उस शख्स ने ऐसा किया। नीना गुप्ता कहती हैं, 'वह इंसान आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं उनके बच्चे हैं। मैं उस लड़के के पैरेंट्स की बहुत इज्जत करती थीं। नीना गुप्ता कहती हैं लेकिन मैं रूकी नहीं मैंने इसे भी स्वीकार किया और अकेले ही आगे बढ़ गई। मैं भी चाहती थी कि मेरी सामान्य तरह से शादी हो, बच्चे हो, मैं भी पति के साथ रहती।'
नीना गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं हैं। बता दें, नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। शादी के बिना नीना गुप्ता ने बेटी को जन्म दिया। विवियन और नीना गुप्ता का ये अफेयर शादी तक नहीं पहुंच पाया था। साल 2008 में नीना गुप्ता ने लगभग 50 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की थी। नीना और विवेक मेहरा की मुलाकात लंदन से मुंबई की एक फ्लाइट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।