शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपने 27 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो स्लो मोशन में बाइक चलाते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में शाहरुख ने हेलमेट नहीं पहना था जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें हेलमेट लगाने की सलाह दी थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर खूब मजे ले रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर ने दी शाहरुख को हेलमेट पहनने की नसीहत तो सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे लिए मजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन ने शाहरुख की वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'डियर बाजीगर, हेलमेट को मत भूलिए। जब तक है जान हेलमेट पहनिए। 27 साल पूरे होने पर बधाई! जल्द मिलते हैं मेरे दोस्त।'
Dear Baazigar, don't 'Chuck' De helmet. Wear one when on a bike Jab Tak Hai Jaan.
Congratulations on completing 27 years! See you soon, my friend.
इस पर शाहरुख ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, 'मेरे दोस्त, हेलमेट पहनकर, ऑन ड्राइव..ऑफ ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव करना आपसे बेहतर कौन सिखा सकता है! अपने नाती-पोते को बताऊंगा कि मुझे 'ड्राइविंग' की सीख स्वयं महान सचिन से मिली है। फिश करी पर जल्द ही आपसे मुलाकात होगी। आपका शुक्रिया।'
My friend Helmet pehenkar, On Drive..Off drive & Straight drive, karna aap se zyaada behtar kaun sikha sakta hai! Will tell my grand children, I got my ‘driving’ lessons from the great Sachin himself. See u soon over some fish curry. Thank u. https://t.co/QGG5YaGnu3
दोनों की इस बात के बीच अब सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे लूट रहे हैं। एक यूजर ने सचिन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो हाथ में चाकू लिए खड़े हैं। इस लिखा है- हेलमेट किधर है।
no one
Sachin tendulkar : pic.twitter.com/MbP2rNCjPP
ठेले पर हेलमेट बेचते हुए सचिन।
Helmet le lo Helmet pic.twitter.com/KpSoY89xpz