नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। वेब सीरीज का हर किरदार आम लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुआ। इन सबमें गणेश गायतोंडे बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की काफी सराहना की गई। सेक्रेड गेम्स में गणेश गायतोंडे एक गैंगस्टर होता है, जो पुलिस अफसर बने सरताज सिंह को मुंबई शहर बचाने की चुनौती देता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इससे पहले भी ऐसे कई किरदार निभाए जो यादगार बन गए।
इन 5 फिल्मों में भी जान फूंक चुके हैं 'गणेश गायतोंडे', 'पाकिस्तानी पत्रकार' के आगे तो सलमान भी फीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमन
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म रमन राघव 2.0 एक साइको थ्रिलर बेस्ड कहानी है। यह कहानी 1960 के दशक की है। नवाजुद्दीन फिल्म में रमन नाम के सीरियल किलर बने हैं। मुख्य किरदार के रूप में नवाजुद्दीन आवाज ऊंची किए बगैर असर छोड़ते हैं। फिल्म के कई डायलॉग और मीम्स सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हुए थे। गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ये दूसरी फिल्म है जिसमें नवाजुद्दीन मुख्य भूमिका में हैं।
ठाकरे
शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की बायोपिक में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था हालांकि क्रिटिक्स ने नवाजुद्दीन के काम की सराहना की थी।
फैजल खान
गैंग्स ऑफ वासेपुर में फैजल खान के किरदार से तो हम सभी वाकिफ हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट की जिम्मेदारी नवाजुद्दीन के कंधों पर था। इस फिल्म ने नवाजुद्दीन को इतना मशहूर कर दिया कि उन्हें लोग फैजल खान के नाम से बुलाने लगे। गैंग्स ऑफ वासेपुर पहली फिल्म थी जिसने नवाजुद्दीन के लिए बॉलीवुड में कमर्शियल फिल्मों के द्वार खोल दिए। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पीयूष मिश्रा, रीमा सेन, जयदीप अहलावत, रिचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव और तिग्मांशु धूलिया मुख्य भूमिका में हैं।
चांद नवाब
फिल्म बजरंगी भाईजान में चांद नवाब के किरदार की बात ना करें ऐसा कैसे हो सकता है। फिल्म में कई सीन ऐसे हैं जब नवाजुद्दीन, सलमान खान पर भारी पड़ते हैं। पाकिस्तान से आई एक 6 साल की बच्ची (हर्षाली) जब भारत में छूट जाती है तो सलमान खान उसे उसके परिवारवालों से मिलाने का जिम्मा लेते हैं। ऐसे में सलमान खान की मदद करता है एक पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब। नवाजुद्दीन द्वारा निभाया गया ये किरदार असल जिंदगी के चांद नवाब से प्रेरित थी।