फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kubbra Sait: कुब्रा सैत को लोगों ने दी थी इंडस्ट्री छोड़ने की सलाह, बोलीं- सब कहते थे यहां राक्षस...

Sat, 09 Jul 2022 05:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 09 Jul 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
sacred games actress Kubbra Sait shares people advised her to leave film industry said bollywood is full of devil
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कुब्रा सैत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक के बाद एक वह अपनी जिंदगी के कई हैरान कर देने वाले राज खोल रही हैं। बता दें कि वेब शो 'सेक्रेड गेम्स' से अपनी पहचान बनाने वाली कुब्रा अब अभिनेत्री से राइटर बन चुकी हैं। उन्होंने अपनी किताब 'ओपन बुक' में अपनी जिंदगी से जुड़े कई सीक्रेट खोले हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुब्रा ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों की कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपना एक्टिंग करियर शुरु किया था तो लोग उन्हें कई तरह की सलाह दिया करते थे।

sacred games actress Kubbra Sait shares people advised her to leave film industry said bollywood is full of devil
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कुब्रा ने बताया कि करियर की शुरुआत में लोगों ने मुझसे कहा कि बॉलीवुड राक्षसों और दानवों से भरा हुआ है। इंटरव्यू में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, 'मैं जब इंडस्ट्री में नई-नई आई तो मुझे कहा गया कि यह सबसे खराब जगह है और मुझे घर वापस जाना चाहिए। वहीं अब मैं जब पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे इससे अच्छा प्रोफेशन नहीं दिखाई देता है। कुब्रा का मानना है कि बॉलीवुड में आपको कहानियां सुनाने और बाकी लोगों की लाइफ जीने का मौका मिलता है।

sacred games actress Kubbra Sait shares people advised her to leave film industry said bollywood is full of devil
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री पर बात करते हुए कुब्रा सैत ने कहा, 'यह रहने के लिए सबसे शानदार जगह है। यहां आपको लोग आपके अनुभव के लिए जानते हैं।' कुब्रा ने कहा, 'मुझे इंडस्ट्री के बारे में बहुत कुछ बुरा बताया गया था। पर अगर लोग माफ करके आगे बढ़ जाएं, तो चीजें बुरी नहीं रहती हैं। यह दूसरों के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए जरूरी है।' कुब्रा का कहना है कि हमें जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
sacred games actress Kubbra Sait shares people advised her to leave film industry said bollywood is full of devil
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुब्रा सैत ने हाल ही में अपनी ओपन बुक में अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया। कुब्रा ने बताया कि वन नाइट स्टैंड के दौरान वह गर्भवती हो गई थीं। उस वक्त वह महज 30 साल की थीं और बच्चे की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं थीं। इसलिए, उन्होंने गर्भपात कराने का फैसला लिया था। इससे पहले कुब्रा ने बताया था कि बचपन में उनके अकंल ने उनका यौन शोषण किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed