सब्सक्राइब करें

Saeed Jaffrey: भारत ही नहीं विदेशों में भी बजता था सईद जाफरी के अभिनय का डंका, इन फिल्मों में निभाए यादगार रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 08 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Saeed Jaffrey Birthday Untold Facts about Shatranj Ke Khilari actor
सईद जाफरी - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा के वो 'शतरंज के खिलाड़ी' जिनकी एक्टिंग जिस किसी ने भी देखी वह कह उठा 'चश्म-ए-बद्दूर'। हम बात कर रहे हैं रोबदार आवाज और बेहतरीन अदाकारी के मालिक सईद जाफरी की। सईद उन चुनिंदा एक्टरों में शामिल हैं जिनके अभिनय का लोहा विदेशों में भी माना जाता है। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...


Twinkle Khanna: करोड़ों की गाड़ी छोड़ बेटी नितारा के साथ ऑटो से सैर करने निकलीं ट्विंकल, वीडियो हुआ वायरल

Trending Videos
Saeed Jaffrey Birthday Untold Facts about Shatranj Ke Khilari actor
सईद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

सईद जाफरी का जन्म पंजाब के मलेरकोटला में 8 जनवरी 1929 को हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मिंटो सर्किल स्कूल से प्राप्त की। यहां पढ़ाई के दौरान उन्होंने उर्दू भाषा पर अच्छी पकड़ हासिल कर ली। 10 साल की उम्र में उन्होंने सबसे पहले एक नाटक में दारा शिकोह का रोल किया। यही वो वक्त था जब उन्हें एक्टिंग से मोहब्बत हो गई। 12 की उम्र में पहुंचते ही उनका दाखिला मसूरी के विनबर्ग में हो गया। इस  स्कूल में पहुंचने के बाद उन्होंने अंग्रेजी में महारत हासिल कर ली। अंग्रेजी भी ऐसी वैसी नहीं ब्रिटिश एक्सेंट वाली। यहां स्कूल में होने वाले वार्षिक कार्यक्रमों में वह लगातार अभिनय करते रहे और अपनी प्रतिभा को निखारते रहे। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया। 
Golden Globe Awards 2023: अवॉर्ड शो से पहले सितारों से सजी पार्टी में दिखे राम चरण, एक्टर का लुक हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Saeed Jaffrey Birthday Untold Facts about Shatranj Ke Khilari actor
सईद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

आजादी के बाद सईद ने नौकरी के लिए दिल्ली का रुख कर लिया। ऑल इंडिया रेडियो में अंग्रेजी एनाउंसर के तौर पर उन्हें पहली नौकरी मिली। सैलरी कम होने की वजह से उनकी कई रातें ऑफिस की बेंच पर गुजरी। यहां काम करते हुए भी एक्टिंग के प्रति उनका लगाव कम नहीं हुआ। कुछ समय बाद उन्होंने फ्रैंक ठाकुरदास और बेंजी बेनेगल के साथ यूनिटी थिएटर की नींव रखी। यहीं उनकी मुलाकात मधुर बहादुर से हुई जो आगे चलकर उनकी पत्नी बनीं। हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया।
Abhay Deol Interview: ‘अनुराग कश्यप ने मेरे बारे में बहुत झूठ फैलाया, अब उनके साथ कभी काम नहीं करूंगा’

Saeed Jaffrey Birthday Untold Facts about Shatranj Ke Khilari actor
फिल्म चश्म-ए-बद्दूर में सईद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि हीरे की असली परख जौहरी को ही होती है। यही वजह थी कि महान फिल्मकार सत्यजीत रे ने अपनी एक मात्र हिंदी फिल्म शतरंज के खिलाड़ी  में उन्हें अहम किरदार दिया। फिल्म में मीर रोशन अली का किरदार उन्होंने ऐसा निभाया कि संजीव कपूर जैसे कलाकार होने के बावजूद वह लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहे। रिचर्ड एटनबरो की फिल्म गांधी में सरदार पटेल के किरदार निभाने के लिए भी उन्हें आज भी याद किया जाता है। ‘चश्मे-बद्दूर’, हीना’, ‘दिल’, ‘मासूम’ जैसी फिल्मों में अदाकारी के लिए उन्हें खास पहचान मिली। सईद उन अभिनेताओं से एक थे जिनके काम की सराहना विदेशों में भी होती है। उन्होंने हॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया, जिनमे ‘दी विल्बी कांस्पीरेसी’, ‘दी मैन हू वुड बी किंग’, ‘स्फिंक्स’, ‘अ पैसेज टू इंडिया’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
Naresh-Pavitra: चौथी शादी को तैयार अभिनेता का लिपलॉक वीडियो देख भड़की तीसरी पत्नी, बोलीं- नहीं होने दूंगी ऐसा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed