मनोरंजन जगत की इस रंगीन दुनिया से आए दिन कोई न कोई नई अपडेट सामने आती रहती है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं, फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए बताते हैं आज की बड़ी खबरों के बारे में...
Filmy Wrap: अनुराग कश्यप संग काम नहीं करेंगे अभय और कांतारा स्टार ने की KGF 2 की बुराई, पढ़ें मनोरंजन की खबरें
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी हैदराबाद में अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग कर रहे थे, जिसके दौरान वह घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के बाहरी इलाके में रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के दौरान रोहित के हाथ में चोट लग गई। इस खबर के बाद रोहित के फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
Rohit Shetty: वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान घायल हुए रोहित शेट्टी, करवाई हाथों की सर्जरी
निर्देशक फराह खान को उनके काम के साथ ही बिंदास अंदाज के लिए भी जाना जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपने निजी अनुभवों को भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में फराह खान जयपुर पहुंचीं थी। जहां एक लग्जरी रेस्तरां खासतौर पर फराह के स्वागत में खोला गया था और पूरा होटल का पूरा स्टाफ उनके स्वागत में खड़ा नजर आया। जिसका वीडियो फराह ने अपने इंस्टाग्राम से साझा किया है।
Farah Khan: फराह की खातिरदारी में एक टांग पर खड़ा रहा पूरा होटल स्टाफ! निर्देशक के स्वागत में खोला गया रेस्तरां
पिछले साल रिलीज हुई दक्षिण भारतीय फिल्मों में रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2' को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक का भरपूर प्यार मिला है। इस फिल्म ने न केवल देश में बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई करके सभी को चौंका दिया था। इसके साथ ही पिछले साल रिलीज हुई साउथ फिल्म 'कांतारा' ने भी सभी मायनों में झंडे गाड़े। दोनों ही फिल्में के प्रशंसक हैं, जिन्होंने इन्हें खूब प्यार दिया है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने साउथ की इन दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों को आमने-सामने लाकर खड़ा कर दिया है। दरअसल, 'कांतारा' में मुरलीधर का किरदार निभाने वाले अभिनेता किशोर ने हाल ही में 'केजीएफ 2' को लेकर अपनी राय रखी है, जिससे यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
Controversy: कांतारा के 'मुरलीधर' ने 'KGF 2' को बताया माइंडलेस फिल्म, बोले- मैं तो छोटे बजट की फिल्में देखूंगा
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बॉलीवुड में तो कदम नहीं रखा है लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। कुछ समय से नोरा फतेही और आर्यन खान की डेटिंग को लेकर यूजर्स कयास लगाते नजर आ रहे थे, लेकिन अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान ने आर्यन खान के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। वहीं यूजर्स इस तस्वीर को देखने के बाद कंफ्यूज नजर आ रहे हैं।
Aryan Khan: आर्यन खान ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ मनाया था न्यू ईयर, तस्वीर देख यूजर्स बोले- नोरा का क्या...