सब्सक्राइब करें

'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' के लीक होने से फिल्म 'वॉर' के सीक्वल तक, पढ़ें पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 03 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Sai Raa Narasimha Reddy leak and Hrithik Roshan War sequel these are five bollywood news
War, Sai Raa Narasimha Reddy - फोटो : amar ujala

सई रा नरसिम्हा रेड्डी हुई ऑनलाइन लीक


साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी रिलीज हो चुकी है। फिल्म में चिरंजीवी स्वतंत्रता सेनानी का किरदार कर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि सई रा नरसिम्हा रेड्डी रिलीज के एक दिन बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है। ऐसे में लीक होने के बाद सई रा नरसिम्हा रेड्डी की कमाई पर असर देखने को मिल सकता है। बता दें कि इस फिल्म में चिरंजीवी और अमिताभ के अलावा किच्चा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपति बाबू, नयनतारा, तमन्ना और रवि किशन जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

Trending Videos
Sai Raa Narasimha Reddy leak and Hrithik Roshan War sequel these are five bollywood news
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ वीक 2019 पर आमिर का ट्वीट
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए आमिर खान राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। अब आमिर खान ने स्वस्थ्य रहने की सलाह दी है। उन्होंने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ वीक 2019 पर ट्विटर पर लिखा- 'भावनात्मक और दिमागी स्वच्छता भी उतनी ही जरूरी है, जितनी शारीरिक स्वच्छता। व्यायाम भी अवसाद को खत्म कर सकता है। डिप्रेशन से जल्द निपटने के लिए यह काफी मददगार साबित होता है। कोई भी डिप्रेशन जैसी परेशानी से गुजर सकता है। समय पर किया गया इलाज काफी मदद कर सकता है।' आमिर खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sai Raa Narasimha Reddy leak and Hrithik Roshan War sequel these are five bollywood news
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'वॉर' का बनेगा सीक्वल !
अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस से धमाल मचा दिया है। फिल्म के एक्शन सीन को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दर्शकों के मिल रहे प्यार को देखते हुए 'वॉर' निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म का सीक्वल बनाने के फैसला किया है। एनडीटीवी की खबर के अनुसार सिद्धार्थ आनंद ने 'वॉर' का सीक्वल बनाने के फैसला किया है। वहीं टाइगर श्रॉफ ने भी कहा है कि 'हम इस चीज का इंतजार कर रहे थे कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है, लेकिन बात सीक्वल की है तो इसकी पूरी-पूरी संभावना है।'

Sai Raa Narasimha Reddy leak and Hrithik Roshan War sequel these are five bollywood news
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

गुड न्यूज में अक्षय और करीना का ऐसा होगा किरदार
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा अक्षय कुमार जल्द फिल्म गुड न्यूज में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर,  दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार और करीना कपूर खान एक अमीर कपल बने हैं। जो शादी के सात साल बाद आईवीएफ के जरिए मां-बाप बनने जा रहे हैं। अक्षय कुमार का फिल्म में किरदार काफी स्टाइलिश और अमीर बना है। अक्षय ने हाल के सालों में ऐसा किरदार नहीं निभाया है। 

विज्ञापन
Sai Raa Narasimha Reddy leak and Hrithik Roshan War sequel these are five bollywood news
Sonyaa Ayodhya - फोटो : social media

हर्ष सिमोर से शादी करेंगीं सोन्या अयोद्धया 
अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री सोन्या अयोद्धया शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह टीवी अभिनेता हर्ष सिमोर से शादी करेंगीं। हर्ष सिमोर और सोन्या अयोद्धया बीते डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब खबर है की ये दोनों आने वाले छह महीने के अंदर शादी कर लेंगे। हालांकि अभी तक इन दोनों की शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खबर है कि हर्ष सिमोर और सोन्या अयोद्धया डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed