फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल में सुराख लिए दिलों को भेदने वाली थीं मधुबाला, इन एक्ट्रेस की भी देखें Throwback तस्वीरें

Thu, 03 Oct 2019 06:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 03 Oct 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday Madhubala Meena Kumari Waheeda Rehman AshaParekh postcard picture
Throwback Thursday - फोटो : Vintage Bollywood

आपने बॉलीवुड अभिनेत्रियों की कई खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीरें देखी होंगी। लेकिन कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जिसपर आपकी नजर नहीं पड़ी होती। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप हमेशा इसे सहेज कर रखना चाहते है। #Throwbackthursday में भी हम आपके लिए कुछ ऐसा ही लाए हैं। ये तस्वीरें Vintage Bollywood के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई हैं।

Throwback Thursday Madhubala Meena Kumari Waheeda Rehman AshaParekh postcard picture
Meena Kumari - फोटो : Vintage Bollywood

अपनी दमदार अदाकारी की वजह से मशहूर मीना कुमारी को ट्रेजेडी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन उनकी दमदार अदाकारी ने बॉलीवुड में उन्हें नया नाम भी दिया था वो था- फीमेल गुरु दत्त। मीना कुमारी को नाम, इज्जत, शोहरत, काबिलीयत, रुपया, पैसा सभी कुछ मिला पर सच्चा प्यार नहीं। मीना कुमारी ने अपनी खूबसूरती से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया। लेकिन इश्क में नाकाम मीना इस गम को भूलाने के लिए शराब के नशे में डूबी रहने लगीं ज्यादा शराब के सेवन से वो लिवर सिरोसिस की शिकार हो गईं और फिल्म 'पाकिजा' के रिलीज के कुछ ही हफ्तों बाद 31 मार्च 1972 को 39 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया।

Throwback Thursday Madhubala Meena Kumari Waheeda Rehman AshaParekh postcard picture
वहीदा रहमान - फोटो : Vintage Bollywood

50 और 60 के दशक में अपनी खूबसूरती और लाजवाब अदाकारी के लिए जानी जाने वाली वहीदा रहमान को 'गाइड', 'प्यासा', 'मुझे जीने दो', 'रेशमा और शेरा' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीदा रहमान ने जब फिल्म 'गाइड' को साइन किया तो कई लोगों ने वहीदा को रोजी का रोल करने से मना किया। एक  फिल्म निर्माता ने तो उनसे यहां तक कहा कि 'आप अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रही हो'। लेकिन वहीदा ने इस रोल को स्वीकार किया। इस फिल्म के जरिए ही वहीदा की बेहतरीन नृत्य कला से जमाना परिचित हुआ। ड्रेसिंग को लेकर वहीदा रहमान ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा था- मैंने फ़िल्मों में कभी बिकनी नहीं पहली क्योंकि मुझे लगता है मेरा फ़िगर वैसा नहीं था। असल ज़िंदगी में भी मैंने कभी स्लीवलेस ब्लाउज नहीं पहना। बिकनी तो बहुत दूर की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday Madhubala Meena Kumari Waheeda Rehman AshaParekh postcard picture
आशा पारेख - फोटो : Vintage Bollywood
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं आशा पारेख ने अपनी प्रतिभा के बलबूते बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। एक समय ऐसा था जब आशा पारेख के सभी दीवाने थे।  कहा जाता है कि आशा पारेख की छवि एक ऐसी अभिनेत्री की थी जिस तक पहुंचना या मिलना आसान काम नहीं है। आशा अपने जमाने की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रही हैं। अपने 'बड़े हिप्स' के बारे में बताते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- मैंने काउबॉय ड्रेसेस पहनने के लिए अपना वजन कम किया था। फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- इंवेट्स में गाउन पहनना मुझे थोड़ा हास्यास्पद लगता था। साड़ी आपके ग्रेस को बढ़ाती है। एक महिला साड़ी में ज्यादा सम्मानजनक और सुंदर दिख सकती है। 
विज्ञापन
Throwback Thursday Madhubala Meena Kumari Waheeda Rehman AshaParekh postcard picture
मधुबाला - फोटो : Vintage Bollywood
भारतीय बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत चेहरों की जब भी बात होती है तो लोग मधुबाला का नाम सबसे पहले लेते हैं। मधुबाला मोहक, खूबसूरत, दिलकश और ताजगी से भरपूर, जिसके चेहरे से नूर टपकता रहा हो, तो आप मधुबाला के अलावा शायद ही किसी दूसरे चेहरे के बारे में सोच पाएं। मधुबाला की खूबसूरती का अंदाजा लगाना हो तो 1990 में एक फिल्मी पत्रिका मूवी के बॉलीवुड की आल टाइम ग्रेटेस्ट अभिनेत्रियों की लोकप्रियता वाले सर्वेक्षण को देखिए, उसमें 58 फीसदी लोगों के वोट के साथ मधुबाला नंबर एक पर रहीं थीं। उनके आसपास कोई दूसरा नहीं पहुंच पाया था। मधुबाला के दिल में छेद था और 36 साल की कम उम्र में ही वो इस दुनिया से चल बसीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed