नेटफ्लिक्स के पॉपुलर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 का इंतजार खत्म हो गया है। वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पहले सीजन को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था जिसके बाद से सेक्रेड गेम्स के अगले सीजन की चर्चा हो रही थी।
सेक्रेड गेम्स 2 ट्रेलर: जिंदा होकर फिर लौट आया 'गणेश गायतोंडे', पता चलेगा 25 दिन में क्या होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर देखकर साफ है कि पहले सीजन की तरह इस बार भी वेब सीरीज में खूब खून खराबा होने वाला है। नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर लॉन्च करते हुए बताया कि दूसरे सीजन का प्रीमियर 15 अगस्त को होगा। इससे पहले जुलाई में इसका प्रीमियर होना था लेकिन मेकर्स ने इसकी डेट आगे बढ़ा दी।
सेक्रेड गेम्स के सीजन 2 में दो नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। सैफ अली खान, नवाजुद्दीन के अलावा इस बार कल्कि केकला और रणवीर शौरी का भी अहम किरदार होगा। सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन में इंस्पेक्टर सरताज सिंह बने सैफ अली खान मुंबई अंडरवर्ल्ड के शातिर अपराधी गणेश गायतोंडे को पकड़ने की फिराक में रहते हैं।
पहले सीजन में गणेश गायतोंडे, सरताज सिंह को बताता है कि उसके पास मुंबई को बचाने के लिए सिर्फ 25 दिन हैं। गणेश गायतोंडे के इस फोन के बाद पूरे देश में हलचल मचती है। सरताज और गणेश के बीच चूहा-बिल्ली का खेल शुरू होता है जिसमें सरताज की मदद रॉ की अफसर अंजली माथुर यानी राधिका आप्टे करती है। पहले सीजन में अंजलि माथुर की मौत हो गई थी।
दूसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी का किरदार कहानी के फोकस में रहने वाला है और गणेश गायतोंडे का अतीत भी सीरीज की कहानी में लौटता रहेगा। इस वेब सीरीज को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर डायरेक्ट किया है। बता दें कि लेखक विक्रम चंद्रा के उपन्यास पर सेक्रेड गेम्स आधारित है।