बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान फिल्मों और वेब सीरीज में काफी सक्रिय हैं। इतना ही नहीं उनकी बेटी सारा अली खान भी अब हीरोइन बन चुकी हैं। वहीं बात करें उनके बेटे इब्राहिम की तो वही फिल्मों से दूर रहते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। इब्राहिम को देखकर हर कोई यही कहता है कि वो बिल्कुल सैफ जैसे दिखते हैं। अब हाल ही में एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सैफ का चेहरा बिल्कुल इब्राहिम जैसा लग रहा है।
थ्रोबैक वीडियोः 21 साल की उम्र में बेटे इब्राहिम की तरह लगते थे सैफ, फैंस बोले- लग रहा है खुद को जन्म दे दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये वीडियो फिल्म 'बेखुदी' के सेट का है जिसमें सैफ और काजोल को हीरो हीरोइन के तौर पर कास्ट किया गया था। गाने की इस क्लिप में 17 साल की काजोल 21 साल के सैफ के साथ गाने 'मुझे क्या पता तेरा घर' पर डांस करती नजर आ रही हैं। बताया जाता है कि ये गाना फिल्म के मुहुरत के दिन शूट किया गया था।
View this post on Instagram
गाने का ये क्लिप सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस फिल्म के दौरान सैफ 21 साल के थे और उनका चेहरा इस वक्त अपने बेटे इब्राहिम से हू-ब-हू मेल खाता दिख रहा है। ऐसे में इस वीडियो को देखकर यूजर्स इस पर काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'सैफ ने तो खुद को ही जन्म दे दिया है'। वहीं एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सैफ काफी क्यूट लग रहे हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' इब्राहिम बिल्कुल सैफ की तरह लगते हैं'। वहीं कई यूजर्स ने उन पर दिल खोल कर प्यार लुटाया। बता दें कि फिल्म 'बेखुदी' से काजोल ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। वहीं सैफ ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद कमल सदाना को फिल्म में बतौर हीरो कास्ट किया गया था। इस बात का खुलासा खुद सैफ ने एक इंटरव्यू में किया था।
इब्राहिल अली खान की बात करें तो उनका पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। वहीं इब्राहिम भी सोशल मीडिया पर नजर आते हैं। हालांकि वो फिल्मों में आएंगे या नहीं इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने बच्चों पर ये छोड़ा हुआ है कि वो क्या करना चाहते हैं। सैफ ने कहा कि, 'अगर इब्राहिम भी फिल्मों में आना चाहते हैं तो उन्हें अच्छा लगेगा क्योंकि ये इंडस्ट्री काफी अच्छी है'। सैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बहुत जल्द फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आएंगे।