फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ के बर्ताव की वजह से डायरेक्टर ने फिल्म से कर दिया था बाहर, लंगड़ा त्यागी रोल ने बदल दी थी किस्मत

Thu, 16 Aug 2018 08:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan birthday special 7 unknown facts about his life
saif ali khan
'परंपरा' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सैफ अली खान का बॉलीवुड में सफर हमेशा एक सा रहा। एक्टिंग के मामले में सैफ भले ही अपनी मां शर्मिला टैगोर से मुकाबला न कर पाए हो लेकिन इंडस्ट्री में अपनी अलग-अलग परफॉर्मेंस से पहचान बनाने में सफल रहे। 16 अगस्त को सैफ का 47वां जन्मदिन है। तो चलिए इस मौके पर हम आपको सैफ की जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से बताते हैं।

 
Saif Ali Khan birthday special 7 unknown facts about his life
saif ali khan
सैफ अली खान साल 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। इस फिल्म को राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे। सैफ को फिल्म में साइन करने के बाद उनका रवैया डायरेक्टर को अनप्रोफेशनल लगा जिसकी वजह से उन्होंने इस फिल्म में सैफ की जगह कमल सदानाह को ले लिया। इसके बाद सैफ ने यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 
 
Saif Ali Khan birthday special 7 unknown facts about his life
saif ali khan
'परंपरा' फिल्म के सुपहिट होने के बाद सैफ अली खान के लिए आगे की राह थोड़ी आसान जरूर हो गई थी। इसके बाद सैफ आशिक आवारा, पहचान, इम्तिहान, ये दिल्लगी और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी फिल्म की। 'आशिक आवारा' फिल्म के लिए सैफ अली खान को फिल्मफेयर अवॉर्ड बेस्ट मेल डेब्यू से नवाजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan birthday special 7 unknown facts about his life
saif ali khan
सैफ ने अपने करियर में ऐसे कई किरदार निभाए हैं जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। ऐसा ही एक रोल फिल्म 'परिणीता' का था। इस फिल्म में सैफ ने शेखर का किरदार निभाया जो दर्शकों को खूब पसंद आया। विधु विनोद चोपड़ा को इस किरदार के लिए सैफ से बेहतर कोई और नहीं लगा था और उनका यह भरोसा सैफ ने कायम भी रखा।  
 
विज्ञापन
Saif Ali Khan birthday special 7 unknown facts about his life
saif ali khan
साल 2006 में रिलीज हुई 'ओमकारा' फिल्म सैफ के करियर के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म में सैफ ने लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था। कहा जाता है कि लंगड़ा त्यागी के किरदार के लिए आमिर मजबूत दावेदार थे लेकिन सैफ के ऑडीशन देने के बाद सब कुछ बदल गया। सैफ ने इस रोल के लिए ऑडीशन दिया था जिसके बाद विशाल भरद्वाज ने सैफ को इस किरदार के लिए फाइनल कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed