फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'60 साल की उम्र नहीं तो कैसे लगी कोरोना वैक्सीन', टीकाकरण के बाद सैफ अली खान जमकर हो रहे ट्रोल

Tue, 09 Mar 2021 10:00 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 09 Mar 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Gets trolled After Taking Corona Vaccine, People asks 'Is he 60 Years'
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन का डोज लिया है। बता दें सैफ अली खान ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी लेकिन वो एक कोरोना वैक्सीन सेंटर के बाहर स्पॉट किए गए थे। अभिनेता की कोरोना सेंटर से बाहर आते हुए एक तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। लेकिन वैक्सीन लगवाने के तुरंत बाद से ही वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या उनकी उम्र 60 वर्ष है और नहीं है तो उन्हें वैक्सीन की डोज कैसे मिल गई।

Saif Ali Khan Gets trolled After Taking Corona Vaccine, People asks 'Is he 60 Years'
Saif Ali Khan - फोटो : अमर उजाला, मुंबईसोशल मीडियाMumbai, Amar Ujala

दरअसल कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद यूजर्स ने सैफ अली खान के सामने प्रश्नों की झड़ी लगा दी है। इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स ने तो उन्हें बूढ़ा कहकर भी पुकारा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि ये वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं तो और क्या है। एक यूजर ने तो पूछ डाला कि सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगनी है ऐसे में सैफ कैसे वैक्सीन लगवा रहे हैं?

Saif Ali Khan Gets trolled After Taking Corona Vaccine, People asks 'Is he 60 Years'
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने सैफ के बचाव में आवाज उठाई है और बोले कि भारत सरकार की तरफ से जो गाइडलाइन जारी की गई है उसमें कहा गया है कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल के ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा। यदि ऐसे में सैफ को वैक्सीन लगी है तो हो सकता है वो किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित होंगे। एक यूजर ने लिखा कि सैफ लंबे समय से ह्रदय संबंधी रोग है तो ऐसे में उन्हें कोरोना का टीका लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Gets trolled After Taking Corona Vaccine, People asks 'Is he 60 Years'
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सैफ कुछ ही समय चौथी बार पापा बने हैं करीना ने तैमूर के छोटे भाई को जन्म दिया है जिसका नाम अभी तक तय नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग कयास जरूर लगाए जा रहे हैं, लेकिन कपल काफी हद तक सावधानी बरत रहा है और किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखा रहा है। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Gets trolled After Taking Corona Vaccine, People asks 'Is he 60 Years'
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं सैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ जल्द ही भूत पुलिस, आदिपुरुष और बंटी और बबली 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इससे पहले सैफ आखिरी फिल्म दिल बेचारा में दिखे थे जिसमें उन्होंने एक कैमियो रोल किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed