{"_id":"5cbb3fe9bdec221428364224","slug":"saif-ali-khan-is-upset-with-paparazzi-and-stop-treating-taimur-as-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैमूर को लेकर पापा सैफ हुए परेशान, पैपराजी को बोले- 'प्लीज उसके पीछे मत पड़ो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तैमूर को लेकर पापा सैफ हुए परेशान, पैपराजी को बोले- 'प्लीज उसके पीछे मत पड़ो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तैमूर अली खान के पिता और अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों बेटे को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। कई बार सैफ को बेटे की वजह से गुस्से में देखा जा चुका है। हाल ही में सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मीडिया कैमरामैन को बच्चों का पीछा नहीं करना चाहिए।
2 of 5
saif ali khan taimur
सैफ ने तैमूर के बारे में बात करते हुए कहा है 'तैमूर अभी बच्चा है, पैपराजी जब उनकी तस्वीरें लेते है तो फ्लैश का इस्तेमाल करते है, कैमरे की फ्लैश से तैमूर तंग हो रहा था इसके कारण मैंने पैपराजी को तैमूर की तस्वीरें नहीं लेने को कहा था।' गुस्से में सैफ अली खान यह भी बोल चुके थे कि 'मत करो ऐसा, मेरा बच्चा अंधा हो जाएगा।' पैपराजी से विनती करते हुए कहा था कि 'तैमूर का पीछा करना अब बंद करो,वो एक छोटा बच्चा है कोई स्टार नहीं है।
3 of 5
saif ali khan taimur
इससे पहले तैमूर अली खान को लेकर फिल्म बनने की खबर आई थी। लेकिन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर पर फिल्म बनाने की खबर को नकार दिया था। उन्होंने साफ किया था कि वो तैमूर पर कोई फिल्म बनाने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने इस तरह की रिपोर्ट्स को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तैमूर अली खान
- फोटो : social media
बीते दिनों इस बात खबर थी निर्देशक मधुर भंडारकर ने तैमूर नाम से टाइटल रजिस्टर्ड कराया है और वे तैमूर पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में मधुर भंडारकर एक बुक लॉन्च के इवेंट पर शरीक हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
taimur ali khan
इवेंट में जब मधुर भंडारकर से इस फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ऐसा कुछ नहीं है। मेरे प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत कई टाइटल रजिस्टर्ड हो रहे हैं। इसमें अवॉर्ड्स और बॉलीवुड वाइव्स जैसे नाम शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।